संदीप लामिछाने बने नेपाल के नए कप्तान, यौन उत्पीड़न का लग चुका है आरोप
नेपाल क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. बोर्ड ने संदीप लामिछाने को नया कप्तान चुना है. 26 साल के संदीप ने नेपाल के लिए वनडे और टी-20 में प्रतिनिधित्व किया है. वह नेपाल के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Aug 10, 2026 19:44
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Aug 10, 2026 19:44
Share :
Image Credit: X
---विज्ञापन---
नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है. संदीप लामिछाने को नया कप्तान बनाया गया है. उन्हें वनडे प्रारूप के लिए नया कप्तान चुना गया है. संदीप पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लग चुका है. नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन किया था. संदीप को रोहित पोडैल की जगह नया कप्तान नियुक्त किया गया है.
लामिछाने एसीसी प्रीमियर कप से वनडे कप्तानी संभालेंगे, जो 30 अगस्त से 12 सितंबर तक मलेशिया में आयोजित होगी. नेपाल ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. नेपाल की टीम में आसिफ शेख, अर्जुन कुमाल, रोहित पौडेल, देव खनाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सुंदीप जोरा को जगह मिली है.
---विज्ञापन---
साल 2022 में संदीप पर काठमांडू के एक होटल में एक 17-18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था. लेकिन बाद में पाटन हाई कोर्ट ने उन्हें बलात्कार के मामले में पूरी तरह बरी कर दिया था.
संदीप लामिछाने (कप्तान), आसिफ शेख, अर्जुन कुमाल, रोहित पौडेल, देव खनाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सुंदीप जोरा, बसीर अहमद, ईशान पांडे, गुलशन झा, शेर मल्ला, ललित राजबंशी और करण केसी.
ऐसा रहा है करियर
26 साल के संदीप लामिछाने ने साल 2018 में नेपाल के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक नेपाल के लिए 77 वनडे मैच में 154 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 78 टी-20 मैच में 142 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. संदीप ने आईपीएल 2018 और 2019 में भी भाग लिया है. उन्होंने साल 2018 में 5 विकेट और 2019 में 8 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी भाग लिया है.
---विज्ञापन---
हालिया प्रदर्शन की बात करें तो संदीप ने अपने आखिरी 3 वनडे मैच में कोई भी विकेट नहीं लिया है. संदीप लगभग दुनिया की हर फ्रेंचाइजी लीग खेल चुके हैं. उन्हें टी-20 में अच्छा खासा खेलने का अनुभव है. उन्होंने 174 टी-20 मैच खेलते हुए 255 विकेट अपने नाम किए हैं.