NZ vs SL: 15 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड को हरा श्रीलंका 'टेस्ट' में पास, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

New Zealand vs Sri Lanka: गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पारी और 154 रनों से मात दी। श्रीलंका ने इसी के साथ 15 साल का सूखा खत्म किया है।

sri lanka cricket team

sri lanka cricket team

New Zealand vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को रविवार को दूसरे मैच में पारी और 154 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया है। पहली पारी में सिर्फ 88 रनों पर ऑलआउट होने वाली कीवी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 360 रनों पर सिमट गई। घरेलू मैदान पर यह सीरीज जीतना श्रीलंका के लिए काफी खास है, क्योंकि टीम ने इसी के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने आखिरी बार 2009 में कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी।

विज्ञापन

ब्लंडेल-फिलिप्स ने बढ़ाया श्रीलंका टीम का जीत का इंतजार

मैच के चौथे दिन टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतकों और मिशेल सेंटनर की नाबाद 48 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को जीत के लिए इंतजार कराया। दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए निशान पेरिस ने छह विकेट झटके। न्यूजीलैंड की दिन की शुरुआत 199-5 के स्कोर से की। ब्लंडेल और फिलिप्स की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इस खतरनाक जोड़ी को पेरिस ने तोड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिचेल सेंटनर ने भी जड़ी फिफ्टी

यहां ब्लंडेल रिवर्स स्वीप करने से चूक गए और 60 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद फिलिप्स और मिचेल सेंटनर ने सकारात्मक बल्लेबाजी की। फिलिप्स ने इस दौरान तेज बल्लेबाजी की और अपनी फिफ्टी पूरी की। उनकी भी पारी का अंत पेरिस ने किया। कप्तान टिम साउदी एक अलग ही इरादे से आए थे। उन्होंने प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एक चौका और छक्का लगाया, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। न्यूजीलैंड की पारी 360 रनों पर समाप्त हुई।

विज्ञापन

पहली पारी में श्रीलंका का पहाड़ जैसा स्कोर

इससे पहले श्रीलंका ने कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल और कुशाल मेंडिस के शतकों के दम पर पहली पारी में 602 रनों का स्कोर बनाया। इस स्कोर के जवाब में कीवी टीम सिर्फ 88 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह श्रीलंका को पहली पारी में 514 रनों को लीड मिली। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर ने 29 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। कीवी टीम को इस स्कोर पर समेटने में प्रभात जयसूर्या का अहम रोल रहा, जिन्होंने सबसे ज्यादा छह विकेट झटके। उनके अलावा निशान पेरिस को तीन विकेट मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ