IPL 2025: कप्तान हार्दिक पर भड़के मुंबई के मालिक आकाश अंबानी, बीच मैच दिया ऐसा रिएक्शन

IPL 2025: LSG के खिलाफ मैच में मुंबई को आखिरी ओवर में मुंबई जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। इस ओवर में कप्तान हार्दिक ने कुछ ऐसा किया, जिस पर टीम के मालिक आकाश अंबानी को गुस्सा आ गया।

aakash ambani hardik pandya

aakash ambani hardik pandya

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दी। टीम की यह पिछले चार मैचों में तीसरी हार है, जिससे उसकी आगे की राह मुश्किल हो गई है। मुंबई को मैच में जीत दर्ज करने के लिए आखिरी ओवर में 22 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम यहां 9 रन ही बना सकी और यह मैच 12 रनों से हार गई। इस ओवर में मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी कप्तान हार्दिक के सिंगल ना लेने पर नाखुश नजर आए।

विज्ञापन

लखनऊ के लिए यह ओवर तेज गेंदबाज आवेश खान ने डाला। उनकी पहली गेंद पर हार्दिक ने जोरदार छक्का जड़ा, जिससे मुंबई का खेमा खुश हो गया। लेकिन इसके बाद आवेश ने वापसी की और अगली गेंद पर हार्दिक को दो रन ही बनाने दिए, जिससे दबाव एक बार फिर से मुंबई पर आ गया। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर हार्दिक ने सिंगल नहीं लिया, लेकिन पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक मिचेल सेंटनर को दे दी। हार्दिक के इस फैसले से आकाश अंबानी गुस्सा हो गए। उनके इस रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींचा है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

मुंबई की खराब शुरुआत

लखनऊ से मिले 204 रनों के टारगेट के जवाब में मुंबई की शुरुआत खराब रही, जहां टीम ने विल जैक्स और रयान रिकल्टन के विकेट शुरुआती तीन ओवर में ही गंवा दिए। ऐसा होने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने टीम की पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। इस दौरान नमन ने 24 गेंदों पर 46, जबकि सूर्यकुमार ने 67 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची मुंबई?

इस हार के बाद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन संघर्ष करती नजर आई है। 2024 से कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल में हार्दिक ने अब तक 17 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें से वो सिर्फ पांच में ही टीम को जीत दिला सके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ