New Zealand vs Pakistan: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करते हुए तीसरे मुकाबले में 43 रनों से जीत दर्ज की। पाकिस्तान को इस मैच में हराने में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स का अहम रोल रहा, जिन्होंने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके।
इस गेंदबाज ने पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया, जिसकी वजह से मेहमान टीम 265 रनों के टारगेट के जवाब में सिर्फ 221 रनों पर ही ढेर हो गई। अपने इस प्रदर्शन के दम पर सीयर्स ने इतिहास रच दिया है, जहां वो वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए बैक टू बैक 5 विकेट हॉल पूरा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान हार्दिक पर भड़के मुंबई के मालिक आकाश अंबानी, बीच मैच दिया ऐसा रिएक्शन
इन दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए सीयर्स
‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ के अनुसार, सीयर्स वनडे में बैक टू बैक 5 विकेट हॉल हासिल करने के मामले में वकार यूनिस, जीजे गिल्मर, आकिब जावेद, सकलैन मुश्ताक, अजहर महमूद, रयान हैरिस, डेनियल विटोरी, मिचेल स्टार्क, मुस्तफिजुर रहमान, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
सीयर्स ने मैच में सबसे पहले अब्दुल्ला शफीक को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सीयर्स ने सलमान आगा, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर और सूफियान मुकीम को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए।
लिस्ट ए में सीयर्स के 50 विकेट पूरे
अपना चौथा वनडे मैच खेल रहे सीयर्स ने अब इस फॉर्मट में 10 विकेट हासिल कर लिए हैं। इससे पहले फरवरी में पाकिस्तान में खेली गई ट्राई-सीरीज में उन्हें दो मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला था। सीयर्स के नाम अब 37 लिस्ट ए मैचों में 50 विकेट हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिग्वेश राठी ने फिर की शर्मनाक हरकत, BCCI ने ठोक दिया बड़ा जुर्माना
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines