हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जसप्रीत रेस से हुए बाहर, लगातार फेल हो रहा खिलाड़ी अब शुभमन गिल को दे रहा है टक्कर

Team India: बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों पर निवेश करने का प्लान बना रहा है, जिससे अगले 5 से 7 सालों की टेस्ट टीम बनाई जा सकी. शुभमन गिल को अब लगातार फेल हो रहे खिलाड़ी से कप्तानी की दौड़ में टक्कर मिलने वाली है.

विज्ञापन
Team India

Team India: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद से ही चयनकर्ता और बीसीसीआई नए कप्तान की तलाश कर रही है. हर दिन इस रेस में नया नाम भी जुड़ता जा रहा है. फिलहाल बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों पर निवेश करने का प्लान बना रहा है, जिससे अगले 5 से 7 सालों की टेस्ट टीम बनाई जा सकी. शुभमन गिल को अब लगातार फेल हो रहे खिलाड़ी से कप्तानी की दौड़ में टक्कर मिलने वाली है.

शुभमन गिल को टक्कर दे रहा है एक और स्टार खिलाड़ी 

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ये दौरा 20 जून से शुरू होने वाला है. जिसके लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 मई को टीम का सिलेक्शन हो सकता है. ऐसे में कप्तान का ऐलान भी 23 मई को ही होगा. फिलहाल कप्तानी की रेस में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है. कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि जसप्रीत बुमराह भी कप्तानी की रेस में हैं, लेकिन इंग्लिश मीडिया स्काई स्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब गिल को कप्तानी की रेस में टक्कर दे रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों में से किसे कप्तानी मिलेगी ये अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है.

ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में जगह है पक्की 

स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट की माने तो एक भारतीय चयनकर्ता को शुभमन गिल की कप्तानी पर पूरी तरह से भरोसा नहीं है. इसके अलावा उनका प्रदर्शन भी टेस्ट फॉर्मेट में बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में वो गिल का फिलहाल उपकप्तान बनाना चाहते हैं. वहीं ऋषभ पंत भले ही टी20आई और वनडे में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हो, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में वो लगातार अच्छा करते आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है. जसप्रीत बुमराह सभी चयनकर्ताओं की पहली पसंद थे, लेकिन उनके फिटनेस की समस्या के कारण उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025: बीसीसीआई ने प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का किया ऐलान, इस मैदान पर खेला जाएगा फाइनल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola