IPL 2025: बीसीसीआई ने प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का किया ऐलान, इस मैदान पर खेला जाएगा फाइनल

IPL 2025: बोर्ड ने फाइनल सहित प्लेऑफ के सभी मुकाबलों के वेन्यू का ऐलान कर दिया है. जिसमें प्लेऑफ में एंट्री करने वाली 2 टीमों का बड़ा फायदा हुआ है. वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स को नुकसान भी झेलना पड़ा है. बारिश ने इस स्टेडियम का काम खराब कर दिया.

IPL 2025 Final Venue

IPL 2025 Final Venue

IPL 2025: लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे, कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के 4 मुकाबले कहां खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने अब फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है. बोर्ड ने फाइनल सहित प्लेऑफ के सभी मुकाबलों के वेन्यू का ऐलान कर दिया है. जिसमें प्लेऑफ में एंट्री करने वाली 2 टीमों का बड़ा फायदा हुआ है. वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स को नुकसान भी झेलना पड़ा है. बारिश ने इस स्टेडियम का काम खराब कर दिया.

विज्ञापन

इस मैदान पर खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल

मई 29 को प्लेऑफ का पहला मुकाबला क्वालीफायर 1 खेला जाएगा. इस मैच का आयोजन न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं 30 मई को आयोजित होने वाला एलिमिनेटर मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाना है. जिसके बाद 1 जून को क्वालीफायर 2 खेला जाएगा. इस मुकाबले का आयोजन नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा. इतना ही नहीं फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर आयोजित होगा. खराब मौसम के कारण फाइनल मैच ईडन गार्डन्स से नरेंद्र मोदी स्टेडियम चला गया. मौसम के कारण ही बीसीसीआई ने इन 2 स्टेडियम में प्लेऑफ के मैचों को आयोजित करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स को गुजरात को होगा फायदा 

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अब तक 3 टीमों ने जगह बना ली है. जिसमें पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नाम शामिल है. वहीं चौथे नंबर के लिए फिलहाल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है. ऐसे में अब पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा फायदा है. इन दोनों टीमों के होम ग्राउंड पर ही प्लेऑफ के मैच होने वाले हैं. ऐसे में उन्हें इसका फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ