न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत से बदला WTC Points Table, इंग्लैंड को लगा झटका, जानिए टीम इंडिया का हाल

WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 253 रनों से बड़ी जीत हासिल कर 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

England vs New Zealand 2nd Test

England vs New Zealand 2nd Test

WTC Points Table 2025-27: न्यूजीलैंड ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 253 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम पांचवें दिन 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. न्यूजीलैंड की इस धमाकेदार जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल पर भी देखने को मिला. न्यूजीलैंड ने अपने अंक प्रतिशत (PCT) में सुधार किया, जबकि इंग्लैंड को हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर बरकरार

WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की नंबर-1 पर बादशाहत कायम है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत हासिल की है. वहीं, एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत (PCT) 87.50 है. इसके बाद दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है, जिसका PCT 75.00 है.

विज्ञापन

वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर इस WTC चक्र में 5 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की. इसी जीत के साथ कीवी टीम का पीसीटी श्रीलंका के बराबर हो गया. दोनों टीमों का अंक प्रतिशत 66.67 है. बांग्लादेश ने भी इस चक्र में प्रभावित किया है और वह 58.33 PCT के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है.

टीम इंडिया चौथे नंबर पर, इंग्लैंड को लगा झटका

भारतीय टीम फिलहाल WTC 2025-27 अंकतालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है. टीम इंडिया ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 4 में जीत, 4 में हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. इसी वजह से भारत का अंक प्रतिशत फिलहाल 48.15 है. भारतीय टीम के लिए आगामी टेस्ट मुकाबले अंकतालिका में ऊपर चढ़ने के लिहाज से बेहद अहम होंगे.

विज्ञापन

वहीं, ओवल टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड को अंकतालिका में नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि टीम 7 वें स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसका PCT 37.88 से घटकर 37.38 रह गया है. पॉइंट्स टेबल के निचले दो स्थानों पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें मौजूद हैं. पाकिस्तान का पीसीटी 8.33 है, जबकि वेस्टइंडीज का पीसीटी 4.17 है.

ये भी पढ़ें- जो रोहित-विराट जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके, हरमनप्रीत कौर करेंगी वो कमाल, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉDEDअंकPCT%
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00
3श्रीलंका210101666.67
4न्यूज़ीलैंड531104066.67
5बांग्लादेश421102858.33
6भारत944105248.15
7इंग्लैंड1247125034.72
8पाकिस्तान4130848.33
9वेस्टइंडीज8071044.17

ये भी पढ़ें- ENG vs NZ: मैट हेनरी के कहर के आगे पस्त इंग्लैंड, न्यूजीलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ