Bangladesh vs Afghanistan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो के हाथ में ही है। यह घोषणा गुरुवार को बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद के साथ शंटो की चर्चा के बाद की गई। हैरानी वाली बात यह है कि शाकिब अल हसन और लिटन दास जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
छह नवंबर से शुरू होगी सीरीज
अनामुल हक, तैजुल इस्लाम और हसन महमूद को टीम में जगह नहीं मिली है। महमूद कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी, जिसके मैच छह, नौ और 11 नवंबर को होने हैं। इस सीरीज में बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार को भुलाना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 15 मिनट और 8 गेंदों में हो गया ‘खेल’, वानखेड़े में टीम इंडिया की फ्रंटफुट से बैकफुट पर पहुंचने की कहानी
नाहिद राणा को मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में तेज गेंदबाज नाहिद राणा को शामिल किया गया है, जो अब तक सिर्फ टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक अपने छोटे करियर में अपनी स्पीड और बाउंस से काफी प्रभावित किया है। उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में 16.46 की औसत से 26 विकेट दर्ज हैं।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए बांग्लादेश की वनडे टीम: सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।
यह भी पढ़ें: मुंबई ने बुमराह-हार्दिक को क्यों दिए रोहित शर्मा से ज्यादा पैसे? इशारों-इशारों में हिटमैन ने बता दी बड़ी वजह
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
3 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines