Nitish Kumar Reddy IPL 2024: आईपीएल से भारत को कई नए युवा स्टार मिल रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्ले से कहर बरपाने के बाद 20 साल के बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी का नाम चर्चा में है। नीतीश के पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। जब नीतीश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 37 गेंदों में 4 चौके- 5 छक्के ठोक 64 रन की विस्फोटक पारी खेली तो उनके पिता मैच के बाद गले लगकर रोने लगे। अब नीतीश ने भी अपने पिता के संघर्ष पर बड़ी बात कही है।
पिता के लिए कही बड़ी बात
आंध्र प्रदेश के क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर माता-पिता की फोटो शेयर कर लिखा- “मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपने पिता को गौरवान्वित किया। उन्होंने मुझे क्रिकेटर बनाने के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मैं आज जो कुछ भी हूं, उन्हीं की बदौलत हूं। उन्होंने मेरे लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया। आखिरी मैच के बाद मेरे माता-पिता के उन खुशी के आंसुओं ने मेरा दिन और भी खास बना दिया।”
कौन हैं नीतीश कुमार रेड्डी?
नीतीश कुमार रेड्डी के संघर्ष की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली है। उनके पिता ने नौकरी छोड़ दी थी। घर में खाने तक के लाले पड़ गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वह आईपीएल में पिछले साल भी खेले थे, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले। करीब 3 साल पहले 2021 में वह सीएसके के नेट बॉलर थे। उन्होंने धोनी, जडेजा जैसे दिग्गजों को गेंदबाजी की। आईपीएल 2023 के ऑक्शन में उन्हें सन राइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। पिछले सीजन वे सिर्फ दो मैच ही खेल पाए, लेकिन अब उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चर्चा बटोर ली है। नीतीश बेहतरीन गेंदबाज भी हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 52 विकेट दर्ज हैं।
हनुमा विहारी ने सुनाई संघर्ष की दास्तां
नीतीश के संघर्ष से हनुमा विहारी ने रूबरू करवाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वे उन्हें 17 साल की उम्र से ही जानते हैं। साधारण परिवार से आने वाले नीतीश के पिता ने उनके करियर के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने नीतीश को गाइड किया। भविष्य में SRH और भारत के लिए एक एसेट बनेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खुशखबरी, लौट रहा है तूफानी बल्लेबाज
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines