हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

निकोलस पूरन ने 29 की उम्र में संन्यास का किया ऐलान, फैंस रह गए हैरान

Nicholas Pooran Retirement: वेस्टइंडीज के धाकड़ बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
निकोलस पूरन (X/@bbctms)

Nicholas Pooran Retirement: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए धमाल मचाने वाले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। महज 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर पूरन ने फैंस को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

निकोलस पूरन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की जानकारी साझा की। अपनी पोस्ट के कैप्शन में पूरन ने लिखा “काफी सोच-विचार के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है।”

ऐसा रहा पूरन का इंटरनेशनल करियर

निकोलस पूरन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे, 106 टी20 मैच खेले थे। वनडे में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1983 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा टी20 में उन्होंने 2275 रन बनाए थे, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल थे।

विज्ञापन

निकोलस पूरन ने ऐसे समय में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है जब टी20 विश्व कप में 8 महीने ही बचे हैं। वहीं पूरन ने क्रिकेट वेस्टइंडीज से भी अनुरोध किया था कि इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार न किया जाए क्योंकि आईपीएल के बाद पूरन ने आराम मांगा था। काफी समय तक पूरन ने वेस्टइंडीज टी20 टीम की कप्तानी भी की थी।

आईपीएल 2025 में मचाया धमाल

आईपीएल 2025 में पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। इस सीजन पूरन ने 14 मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 196.25 के स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले थे। इसके अलावा आईपीएल 2025 में निकोलस पूरन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजी भी रहे, उनके बल्ले से इस सीजन 40 छक्के निकले थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कौन जीतेगा WTC Final 2025 की जंग? आंकड़ों के जरिए समझिए पूरा समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola