
कौन जीतेगा WTC Final 2025 की जंग? आंकड़ों के जरिए समझिए पूरा समीकरण
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
WTC Final: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 खेला जाना है। ये मुकाबला लंदन के एतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार WTC फाइनल में अपनी जगह बनाई है, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 13 बार आईसीसी फाइनल में जगह बनाई है, जिसमें टीम ने 10 फाइनल मैच अपने नाम किए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने अब तक केवल 1 ही आईसीसी फाइनल जीता है।
फाइनल जीतने का कारनामा अफ्रीका ने आखिरी बार 27 साल पहले यानी 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर किया था। इसके बाद प्रोटियाज टीम ने एक भी आईसीसी फाइनल नहीं जीता है। साउथ अफ्रीका की निगाहें फिलहाल WTC फाइनल जीतने पर होंगी। इस जीत के साथ वह ‘चोकर्स’ के टैग को भी खत्म करना चाहेगी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: