Nicholas Pooran: आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियां तैयारी कर रही हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एलएसजी ने अपने धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को रिटेन कर लिया है। उन्हें 18 करोड़ की कीमत में एलएसजी ने अपने दल में आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है। पूरन ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था।
पूरन बने पहली पसंद!
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयंका और निकोलस पूरन की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें एलएसजी ने पूरन को 18 करोड़ रुपये देने की बात की और डील को पक्का कर लिया। माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी सबसे पहले केएल राहुल को रिटेन करेगी, जो 3 साल से इस टीम की कमान संभाल रहे हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी ने पूरन पर पहले भरोसा जताया।
पूरन के अलावा रवि बिश्नोई और आयुष बदोनी को फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है। आयुष बदोनी को साल 2022 में एलएसजी ने महज 20 लाख खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन वह टीम के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुए हैं। बदोनी ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने साउथ दिल्ली की ओर से कप्तानी संभालने के अलावा कई ताबड़तोड़ पारियां खेली थी। ऐसे में एलएसजी ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करेगी। ऐसी पूरी संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट
आईपीएल 2024 में मचाया धमाल
पूरन ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैच में 499 रन बनाए थे। उन्होंने 62.38 की शानदार औसत के साथ 3 अर्धशतक अपने नाम किए थे। पूरन साल 2022 से इस फ्रेंचाइजी के लिए रन बना रहे हैं। पूरन आईपीएल के अलावा दुनिया की तमाम लीग में भौकाल काट रहे हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज की ओर से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका खेलने का आक्रामक अंदाज सभी को खासा पसंद आता है। वह मैच का पासा पलटने का दम भी रखते हैं। शायद यही वजह है कि एलएसजी उन्हें सबसे पहले अपनी टीम का हिस्सा बना चुकी है। हालांकि रिटेंशन को लेकर एलएसजी की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें:- शौक की वजह से मैथ्यू हेडन की चली जाती जान, 3 घंटे तक गहरे पानी में पड़ा था तैरना
संबंधित खबरें
शेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
1 hr agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
1 hr agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
2 hrs agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
3 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
3 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
3 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
4 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines