हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MLC 2025 में रचा गया इतिहास, निकोलस पूरन ने जड़ा शतक तो तजिंदर ने 35 गेंदों पर ठोके 95 रन

मेजर लीग क्रिकेट 2025 में निकोलस पूरन और तजिंदर ढिल्लों के बीच इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी देखने को मिली। मैच में पूरन ने 60 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली तो वहीं तजिंदर ने 95 रन बनाए।

विज्ञापन
निकोलस पूरन

MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 18वां मैच सिएटल ऑर्कस बनाम एमआई न्यूयॉर्क के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इस सीजन एमआई न्यूयॉर्क की कप्तानी निकोलस पूरन कर रहे हैं और अभी तक उनका बल्लेबाजी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पूरन ने पहले 3 मैचों में सिंगल डिजिट में स्कोर बनाए थे, लेकिन इस मैच में पूरन का वही पुराना विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। पूरन ने इस मैच में सिएटल ऑर्कस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और सीजन का पहला शतक भी ठोका।

पूरन ने 55 गेंदों पर लगाया शतक

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 237 रन बनाए। इस दौरान एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर शतक ठोका। पूरन 60 गेंदों पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे, इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 7 चौके निकले थे।

पूरन के अलावा तजिंदर ढिल्लों ने भी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, हालांकि वे अपने शतक से चूक गए। तजिंदर ने बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान तजिंदर ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 271 का रहा। ये मेजर लीग क्रिकेट में किसी अमेरिकी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया बेस्ट स्कोर है।

विज्ञापन

MLC के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी

एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से कप्तान निकोलस पूरन और तजिंदर ढिल्लों ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इतना ही नहीं दोनों के बीच मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी देखने को मिली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 68 गेंदों पर 158 रनों की साझेदारी हुई थी। इसके बाद तजिंदर 95 रन बनाकर आउट हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- WI vs AUS: हार के बाद वेस्टइंडीज कप्तान का बड़ा बयान, बल्लेबाजों की लगाई जमकर क्लास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola