निकोलस पूरन ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, विस्फोटक पारी से कर दिया बड़ा खेला

Nicholas Pooran: 4 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी कर वैभव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह अब अभिषेक शर्मा से पीछे हैं.

Cricket News - 2026-05-04T221124.075

Nicholas Pooran: आईपीएल 2026 में निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 मई को खेले जा रहे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट के साथ धुआं उड़ा दिया और 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब पूरन 15 साल के वैभव से आगे निकल गए हैं. मुंबई के खिलाफ पूरन का तूफान आया था. उन्होंने इस मैच में 8 छक्के जड़े थे.

विज्ञापन

पूरन ने तोड़ा वैभव का रिकॉर्ड

दरअसल, पूरन आईपीएल में 20 गेंदों के अंदर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने आईपीएल में 4 बार 20 गेंदों के अंदर अर्धशतक बनाया है. वहीं, अब पूरन आईपीएल में 20 गेंदों के अंदर 5 बार अर्धशतक बना चुके हैं. पूरन ने 5 बार ऐसा कारनामा किया. वहीं, आईपीएल में 20 गेंदों के अंदर सबसे ज्यादा अर्धशतक अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं. उन्होंने 6 बार ऐसा किया है.

विज्ञापन

IPL में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक

6 – अभिषेक शर्मा
5 – निकोलस पूरन
4 – वैभव सूर्यवंशी

पूरन की तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई के खिलाफ पूरन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और 21 गेंदों में 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने मुंबई के लगभग सभी मुख्य गेंदबाजों को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ उन्होंने अपनी पारी के दौरान 1 चौका और 8 छक्के अपने नाम किए. पूरन का स्ट्राइक रेट 300 का रहा. पूरन की तूफानी बल्लेबाजी के दमपर लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं. पूरन के अलावा मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने 25 गेंदों में 31 रन बनाए. इसके अलावा हिम्मत सिंह ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर में शानदार काम किया. उन्होंने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ