Cricket News - 2026-05-04T190037.446

PSL 2026 की प्राइज मनी या मजाक? इनाम राशि जानकर रह जाएंगे हैरान

Pakistan Super League 2026 final prize money: 3 मई को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 फाइनल में पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. लेकिन पीएसएल की प्राइज मनी जानकर आप हंस पड़ेंगे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Pakistan Super League 2026 Final Prize Money: 3 मई को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन की टीम आमने सामने थीं. पेशावर ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. हालांकि पीएसएल फाइनल की प्राइज मनी बेहद कम थी. चैंपियन पेशावर को 5 लाख अमेरिकी डॉलर मिले हैं, जबकि रनरअप हैदराबाद को 3 लाख डॉलर मिले. 5 लाख अमेरिकी डॉलर को भारतीय रुपये में बदला जाए तो इसकी कीमत करीब 4.76 करोड़ रुपये होगी. वहीं, इसकी तुलना आईपीएल 2026 से की जाए तो आईपीएल में एक अनकैप्ड खिलाड़ी की सैलरी इससे कहीं ज्यादा है. सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो पीएसएल की प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा है. ऐसे में पाकिस्तान सुपर लीग की प्राइज मनी एक मजाक की तरह लग रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ