Nicholas Pooran: आईपीएल 2025 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। बल्लेबाज दिल खोल कर रन बना रहे हैं तो गेंदबाजों का भी दबदबा देखने को मिल रहा है। 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में निकोलस पूरन ने अपने बल्ले से तबाही मचाई और 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। उन्होंने हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
पूरन ने किया बड़ा कारनामा
हैदराबाद के खिलाफ पूरन का बल्ला खूब चला। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और एलएसजी की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में केवल 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने वाले पूरन ने ट्रेविस हेड का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरन से पहले आईपीएल इतिहास में 20 गेंदों के भीतर सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान ट्रेविस हेड के नाम था, लेकिन अब पूरन ये रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हेड ने 20 गेंदों के अंदर आईपीएल में कुल 3 बार अर्धशतक बनाए हैं। हालांकि अब पूरन उनसे आगे निकल गए हैं। पूरन अब 20 गेंदों के अंदर 4 बार ऐसा कारनामा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हेड की टीम के खिलाफ ही अब नया रिकॉर्ड बनाया है।
26 गेंदों में हैदराबाद के उड़ाए होश
हैदराबाद के खिलाफ पूरन ने नंबर 3 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 26 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। 269.23 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 6 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए। पिछले मैच में भी पूरन ने दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया था।
मैच का लेखा जोखा
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए थे, जबकि अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों में 36 रन बनाए थे, जिसके जवाब में एलएसजी ने कमाल की बल्लेबाजी की और 16.1 ओवर में मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। पूरन के अलावा एलएसजी की ओर से मिचेल मार्श ने भी आक्रामक बल्लेबाजी से हैदराबाद के होश उड़ दिए। उन्होंने 31 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- SRH vs LSG: जीत के बाद शार्दुल ठाकुर ने खोला राज, क्या था सनराइजर्स के खिलाफ प्लान?
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
27 mins agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
49 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
12 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
13 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
13 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines