South Africa vs Australia, Nic Maddinson: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जा रहा है. शुक्रवार (9 अक्टूबर) को इस मुकाबले के पहले दिन कुछ ऐसा देखने को मिला, जो 21वीं सदी में पहले कभी नहीं हुआ था. करीब एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज निक मैडिनसन के लिए मैदान पर वापसी बेहद निराशाजनक रही.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मैडिनसन 33 गेंदों का सामना करने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हो गए. इसी के साथ मैडिनसन के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.
निक मैडिनसन ने बनाया 21वीं सदी का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड और निक मैडिनसन पारी का आगाज करने उतरे थे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और हेड सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सबको लंबे समय के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे मैडिनसन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 33 गेंदें खेलने के बाद भी अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. वह मार्को यानसन की गेंद पर कट शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया.
इसी के साथ मैडिनसन ने 33 गेंदों तक क्रीज पर टिककर बिना कोई रन बनाए टेस्ट इतिहास में तीसरी सबसे लंबी शून्य रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए. इससे पहले किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने डक पर आउट होने से पहले इतनी गेंदें नहीं खेली थी. वहीं, 21वीं सदी में टेस्ट क्रिकेट में किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा खेली गई यह सबसे लंबी शून्य रन की पारी है. ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी के साथ ही उनके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में डक पर आउट होने वाले ओपनरों में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के डैरिन मरे के नाम दर्ज है, जो साल 1995 में 39 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके थे.
टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर शून्य पर आउट होने वाले ओपनर
39 – डैरिन मरे (NZ) बनाम SL, डुनेडिन, 1995
36 – ट्रेवर ग्रिपर (ZIM) बनाम WI, किंग्स्टन, 2000
33 – निक मैडिंसन (AUS) बनाम SA, डरबन, 2026
30 – मार्क डेकर (ZIM) बनाम SL, बुलावायो, 1994
29 – ब्रायन लकहर्स्ट (ENG) बनाम AUS, सिडनी, 1971
ये भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में रहे फ्लॉप, टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी
कैंसर से उबरने के बाद टीम में हुई एंट्री
34 वर्षीय निक मैडिनसन चोटिल कैमरून ग्रीन की जगह टीम में शामिल किया गया है. वह टेस्टिकुलर कैंसर से उबरने के बाद लंबे समय के अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले मैडिनसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला था. 2016-17 के घरेलू सीजन में उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 27 रन बनाए थे. ऐसे में उनकी वापसी को लेकर सीरीज शुरू होने से पहले ही सवाल उठने लगे थे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने मैडिनसन को टीम में शामिल करने के चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल खड़े किए थे.
हेडन की नाराजगी की मुख्य वजह यह थी कि मैडिनसन ने 2025 की शुरुआत के बाद से कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था. हालांकि, मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैडिनसन का समर्थन किया. कमिंस का कहना था कि मैडिनसन ने अच्छा फॉर्म दिखाया है और वह टीम के लिए योगदान देने की स्थिति में हैं. हालांकि, डरबन टेस्ट की पहली पारी में मैडिनसन बल्ले से कोई रन नहीं बना सके. अब उनकी नजर दूसरी पारी में खुद को साबित करने पर होगी.
SA vs AUS 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन, मार्को जानसन, केशव महाराज, साइमन हार्मर, एनरिक नॉर्टजे.
ये भी पढ़ें- शमी-बुमराह की होगी वापसी? न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं कमबैक
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
37 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines