New Zealand vs Australia 2nd Test: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज दूसरा और आखिरी मैच हेगली ओवल में खेला गया। इस रोमांचक मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी कर लिया है। मैच की दूसरी पारी में एक समय ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम महज 80 रनों के अंदर ही पवेलियन लौट गई थी। लेकिन क्रीज पर मौजूद एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
एलेक्स कैरी-मिचेल मार्श ने बचाई लाज
दूसरे टेस्ट मैच पर एक समय न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही थी। शुरुआत में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी दिख रहे थे, नतीजन कंगारू टीम ने 80 रनों के अंदर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। मैच में ऐसा लगने लगा था कि न्यूजीलैंड आसानी से इस मैच को जीत लेगी लेकिन मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी के इरादे कुछ और थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि ऑस्ट्रेलिया को जीत भी दिलाई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स कैरी 98 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं मिचेल मार्श ने शानदार 80 रनों की पारी खेली।
जीत के लिए मिला था 278 रनों का लक्ष्य
दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 278 रनों का लक्ष्य था। जिसको कंगारू टीम ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स कैरी 98*, मिचेल मार्श 80 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले एलेक्स कैरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं पूरी सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी करने वाले कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी के प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए मैट हेनरी ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं पहली पारी में हेनरी ने 7 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा दूसरी पारी नें कीवी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम दर्ज किए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या हार्दिक पांड्या से नाराज हैं Suryakumar Yadav? इंस्टाग्राम स्टोरी कर रही इशारा
ये भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy 2025: तो क्या पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? PCB लगा रहा जोर
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जल्द Delhi Capitals के साथ जुड़ेंगे ऋषभ पंत, NCA ने किया फिट घोषित!
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines