IPL 2024: जल्द Delhi Capitals के साथ जुड़ेंगे ऋषभ पंत, NCA ने किया फिट घोषित!

IPL 2024 Rishabh Pant: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पंत को अब नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने फिट घोषित कर दिया है। अब पंत जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

IPL 2024 Rishabh Pant fitness certificate nca Delhi Capitals

IPL 2024 Rishabh Pant fitness certificate nca Delhi Capitals Image Credit: Social Media

IPL 2024 Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं ऋषभ पंत भी अब आईपीएल 2024 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीते दिन 10 मार्च को खबर सामने आई थी कि दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ सकती है क्योंकि नेशनल क्रिकेट अकादमी (एमसीए) ने पंत को मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है। दरअसल आईपीएल शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है ऐसे में एनसीए द्वारा पंत को फिट घोषित नहीं करना दिल्ली कैपिटल्स के बड़ा झटका हो सकता था लेकिन अब पंत को फिट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे पंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने अब ऋषभ पंत को मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है। यानी पंत को अब फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है। जिसके बाद जल्द ही ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़कर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई देंगे। पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिलने तक दिल्ली कैपिटल्स ने उनको टीम स्क्वॉड में भी नहीं रखा था। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स को एनसीए द्वारा पंत को फिट घोषित करने का इंतजार था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में अपने कुछ शुरुआती मैच विशाखापट्टनम में खेलने वाली है। जिसके लिए टीम को विशाखापट्टनम में प्रैक्टिस करनी होगी। अब ऋषभ पंत भी विशाखापट्टनम पहुंचकर टीम के प्रैक्टिस अभियान के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में करेंगे दिल्ली की कप्तानी

बता दें, ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेट नहीं खेले हैं। एक्सीडेंट के बाद पंत ने आईपीएल 2023 भी मिस कर दिया था। जिसके आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर करते हुए नजर आए थे लेकिन अब पंत फिट होकर टीम में लौटने के लिए तैयार हैं। जिसके बाद आईपीएल 2024 में पंत एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ