IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20I मुकाबला? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. अब सबकी नजरें दूसरे टी20 मैच पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. यहां जानिए भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20I मैच कब, कहां और किस समय खेला जाएगा.

India vs England (Image generated by AI)
1 / 7
India vs England (Image generated by AI)

India vs England T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला और सीरीज फिलहाल 0-0 की बराबरी पर है. अब फैंस की नजरें दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी हैं.  तो आइए जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच कब, कहां और किस समय खेला जाएगा.  

विज्ञापन

बारिश के भेंट चढ़ा पहला टी20 मैच

बारिश के भेंट चढ़ा पहला टी20 मैच2 / 7

पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि श्रेयस ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए. लेकिन जैसे ही भारत की बल्लेबाजी समाप्त हुई, तेज बारिश शुरू हो गई.

विज्ञापन

दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक3 / 7

भारतीय पारी के दौरान ही हल्की बारिश होती रही थी, लेकिन खेल जारी रहा. नियमों के अनुसार, बारिश पूरी तरह रुकने के बाद ही दूसरी पारी शुरू हो सकती थी. अंपायरों ने लंबे समय तक मौसम साफ होने का इंतजार किया, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ. आखिरकार मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटने पड़े. पहले मैच के रद्द होने के कारण सीरीज अभी 0-0 की बराबरी पर है और अब दोनों टीमों को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे 4 मैचों में कम से कम तीन मुकाबले जीतने होंगे.

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?4 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई (शनिवार) को खेला जाएगा. दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

कितने बजे शुरू होगा मैच?5 / 7

भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. पहला मैच रात 10:00 बजे शुरू हुआ था, लेकिन इस बार मुकाबला जल्दी शुरू होने के कारण दर्शकों को देर रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

भारत का फुल स्क्वॉड

भारत का फुल स्क्वॉड6 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड7 / 7

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड. क्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन