हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs NZ: इंग्लैंड को घर में रौंदकर न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 40 साल बाद किया ये बड़ा कारनामा

England vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट में 160 रनों से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 370 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेजबान टीम पांचवें दिन 212 रन पर ही ढेर हो गई.

विज्ञापन
England vs New Zealand (Image generated by AI)

England vs New Zealand 3rd Test: टॉम लैथम की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक टेस्ट में 160 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को जीत के लिए 370 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेजबान टीम पांचवें दिन 51.2 ओवर में 212 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है.

कीवी टीम इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बावजूद सीरीज 2-1 से जीतने वाली पहली टीम बन गई है. साथ ही न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम के मैदान पर टेस्ट जीत का 40 साल का सूखा खत्म कर दिया है. इससे पहले कीवी टीम ने 1984 में यहां इंग्लैंड को हराया था.

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने

इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 373 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. उन्होंने 91 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई बड़ा साथ नहीं मिला. अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दूसरी पारी में ओपनिंग करने उतरे और 20 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे.

विज्ञापन

उन्होंने बेन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े, लेकिन उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई. जो रूट 18 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि हैरी ब्रूक ने 21 रन बनाए. जेकब बेथेल खाता भी नहीं खोल सके. इंग्लैंड ने 116 रन के स्कोर 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद निचले क्रम का भी जल्द ही बिखर गया और कीवी गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 212 रन पर समेट दिया. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जाकारी फॉक्स ने तीन विकेट झटके, जबकि नाथन स्मिथ और मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट हासिल किए. वहीं, बेन सियर्स को एक सफलता मिली.

पहली पारी में लैथम और कॉनवे ने रखी जीत की नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे. कप्तान टॉम लैथम ने 151 रन और डेवोन कॉनवे ने 157 रनों की शानदार शतकीय पारियां खेलीं. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 317 रनों की शानदार साझेदारी की. जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 354 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे न्यूजीलैंड को 84 रन की अहम बढ़त मिली. दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने नाबाद 100 रन और रचिन रवींद्र ने 96 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में मचा हड़कंप! इस टीम के कप्तान पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

इसके बाद न्यूजीलैंड ने 288/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर इंग्लैंड के सामने 370 रन का लक्ष्य रखा, जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर सकी और 160 रनों से मैच हार गई. इंग्लैंड को अपने ही घर में 14 साल बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले 2012 में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को उसके घर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में शिकस्त दी थी. वहीं, इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने न सिर्फ सीरीज 2-1 से अपने नाम की, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उजागर हुई टीम इंडिया की 5 कमजोरियां, ‘फंस’ गई गंभीर-अय्यर की जोड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola