New Zealand vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला1 नवंबर को खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और 3-0 से सीरीज अपने नाम भी कर ली. आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले शानदार गेंदबाजी की और बाद में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.
इंग्लैंड ने बनाए थे 222 रन
तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 40.2 ओवर में 222 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए, जबकि बेन डकेट ने 12 गेंदों में 8 रन बनाए. वहीं जो रूट भी भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. वह भी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने. वहीं हैरी ब्रूक 11 गेंदों में 6 और जोस बटलर ने 56 गेंदों में 38 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप हो गए थे. हालांकि लोअर मिडिल ऑर्डर में जेमी ओवरटन ने 62 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. वहीं ब्रायडन कार्स ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए.
न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने कुल 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं जैकब डफी ने भी 3 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने बताया क्यों हर्षित राणा का हुआ प्रमोशन? टीम की मास्टर प्लान का भी किया खुलासा
न्यूजीलैंड ने हासिल किया लक्ष्य
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डवे कॉन्वे ने 44 गेंदों में 34 और रचिन रवींद्र ने 37 गेंदों में 46 रन बनाए. वहीं विल यंग ने 3 गेंदों में 1 रन बनाए. इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 68 गेंदों में 44 और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 29 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. 44.4 ओवर में न्यूजीलैंड ने 226/8 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन ने 2 और सैम करन ने भी 2 विकेट झटके. लेकिन ये इंग्लैंड की जीत के लिए काफी नहीं था. न्यूजीलैंड ने पहला मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी थी.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
30 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines