George Worker: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज वर्कर ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के लिए जॉर्ज वर्कर ने 12 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 2015 में लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट छोड़ आर वो अब एक बड़ी इनवेस्टमेंट कंपनी में जॉब करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।
सोशल मीडिया पर किया था ऐलान
रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए जार्ज वर्कर ने लिखा, 17 साल तक क्रिकेट खेलने के बाद अब संन्यास लेने का ऐलान किया है। इसी के साथ मेरे जीवन का एक बेहतरीन अध्याय समाप्त हो रहा है। अब एक नए रोमांच की शुरु होने जा रही है। मैंने अपने करियर में कई दोस्त बनाए हैं, जिनके साथ मेरी यादें हैं। मैं इन यादों को हमेशा संभाल कर रहूंगा।
ये भी पढ़ें: घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे टीम इंडिया ने 9 स्टार, सामने आया एक और नया नाम
इंडिया A के खिलाफ लगाया था शतक
2020 में जब इंडिया A की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी, तब न्यूजीलैंड ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 135 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। उनकी इस पारी की दम पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 295 रन बनाए थे, जवाब में इंडिया ए की टीम 266 रन ही बना पाई थी। इस टीम में सूर्य कुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, ईशान किशन और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी थे।
कुछ ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर
जार्ज वर्कर ने न्यूजीलैंड के लिए 10 वनडे और दो टी-20 मैच खेले हैं। 10 वनडे मैच में उन्होंने 272 रन बनाए हैं। उन्होंने दो T20 मैच में 90 रन बनाए हैं। अपने डेब्यू T20 मैच में उन्होंने फिफ्टी बनाई थी। यादगार डेब्यू होने के बाद भी उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला सका था।
विराट कोहली के साथ खेला है अंडर 19 वर्ल्ड कप
अंडर-19 विश्व कप 2008 में वो न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा वो विराट के खिलाफ भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराती है टीम इंडिया, आंकड़े देख रिकी पोंटिंग को आ जाएगा तरस
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
15 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines