Netherlands disqualified men Olympic: नीदरलैंड को पुरुष ओलिंपिक मैडिसन फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। दरअसल, देश के एक राइडर ने चलती साइकिल रेस में दूसरी खिलाड़ी के सिर पर जोरदार मुक्का मार दिया था। मुक्का मारने वाले खिलाड़ी का नाम विलेम वैन शिप है, उन पर 77 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, जिस खिलाड़ी पर हमला किया गया वह ब्रिटेन के हैं और उनका नाम ओलिवर वुड है।
हमले के बाद गिर पड़े खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला काफी जोरदार था, पीड़ित खिलाड़ी के हेलमेट पहने हुए होने के चलते उन्हें कम चोट आई हैं लेकिन घटना के बाद वह गिर पड़े, जिसके चलते वह रेस में 10वें स्थान पर आए। हालांकि वुड गिरने के बाद फिर उठे और उन्होंने अपनी रेस पूरी की। ओलिवर वुड ने रेस खत्म होने के बाद मीडिया में दिए बयान में कहा कि अचानक हमले से मुझे काफी चोट लगी। कुछ देर के लिए पता ही नहीं चला कि क्या हुआ?
पुर्तगाल ने जीता गोल्ड
बता दें इस मैच में पुर्तगाल ने इटली और डेनमार्क से स्वर्ण पदक जीता है। इस पूरी घटना पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने नीदरलैंड के विलेम वैन शिप पर जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि यह जानबूझकर किया गया है, उन्होंने सिर पर मुक्का मारा है, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये जानलेवा हमला है। जबकि इस पूरी घटना पर वैन शिप ने कोई टिप्पणी नहीं की वे ट्रैक से चुपचाप चले गए।
ये भी पढ़ें: क्या दुनिया की Sexiest एथलीट ने जीता गोल्ड मेडल? विवाद में आईं; सोशल मीडिया पर हैं 70 लाख फॉलोअर्स
ये भी पढ़ें: क्या विनेश फोगाट के हक में आएगा CAS का फैसला? ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने कही ये बात
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines