West Indies vs Nepal: वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच इन दिनों 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच शारजाह में खेला गया. इस मैच को नेपाल ने जीतकर इतिहास रच दिया. टी20 क्रिकेट के इतिहास में नेपाल की टीम ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया है. वहीं नेपाल की ये किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन टीम के खिलाफ भी इतिहास की पहली जीत है. इस मैच में नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने कमाल का प्रदर्शन किया था. वहीं मैच के बाच रोहित ने कुछ ऐसा काम किया कि फैंस को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव आ गए.
रोहित पौडेल ने दिलाई सूर्यकुमार की याद
इस मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने नेपाल टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट भी चटकाया था. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित पौडेल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं अपने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को रोहित पौडेल ने नेपाल में प्रोटेस्ट के दौरान शहीद हुए लोगों को समर्पित किया.
ये भी पढ़ें;-IND vs PAK: फाइनल से पहले एक और विवाद छिड़ा, सलमान आगा ने दिखाई ‘चालाकी’, सूर्या को ऐसे दिया दोष
मैच के बाद बोलते हुए रोहित पौडेल ने कहा जिन लोगों ने नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शन में अपनी जान गंवाई, मैं अपना ये अवॉर्ड उन शहीदों को समर्पित करना चाहूंगा. हमारे लिए पिछला महीना अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में अगर हम इसके जरिए नेपाल के लोगों को थोड़ी खुशी दे पाएंगे तो हमें अच्छा लगेगा. हम यहां सीरीज जीतने आएं हैं और अभी बहुत कुछ आना बाकी है. ये तो बस शुरुात है.
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे. नेपाल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित पौडेल ने 38, कुशल माल्ला 30 और गुलशन झा ने 22 रनों की पारी खेली थी. वहीं 149 जैसे आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नवीन बिदाईसी ने सबसे ज्यादा 22 रनों की पारी खेली थी. वहीं नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुशल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें;-‘वो फाइनल में रन बनाएगा’, 4 बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी को लेकर पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
6 mins agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
34 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
2 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
3 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines