सूर्यकुमार यादव की राह पर चला नेपाल का कप्तान, वेस्टइंडीज को हराकर किया बड़ा ऐलान

West Indies vs Nepal: नेपाल ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच दिया. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद रोहित ने ऐसा काम किया कि फैंस को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव याद आ गए.

rohit paudel-suryakumar yadav

rohit paudel-suryakumar yadav

West Indies vs Nepal: वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच इन दिनों 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच शारजाह में खेला गया. इस मैच को नेपाल ने जीतकर इतिहास रच दिया. टी20 क्रिकेट के इतिहास में नेपाल की टीम ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया है. वहीं नेपाल की ये किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन टीम के खिलाफ भी इतिहास की पहली जीत है. इस मैच में नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने कमाल का प्रदर्शन किया था. वहीं मैच के बाच रोहित ने कुछ ऐसा काम किया कि फैंस को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव आ गए.

विज्ञापन

रोहित पौडेल ने दिलाई सूर्यकुमार की याद

इस मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने नेपाल टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट भी चटकाया था. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित पौडेल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं अपने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को रोहित पौडेल ने नेपाल में प्रोटेस्ट के दौरान शहीद हुए लोगों को समर्पित किया.

विज्ञापन

मैच के बाद बोलते हुए रोहित पौडेल ने कहा जिन लोगों ने नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शन में अपनी जान गंवाई, मैं अपना ये अवॉर्ड उन शहीदों को समर्पित करना चाहूंगा. हमारे लिए पिछला महीना अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में अगर हम इसके जरिए नेपाल के लोगों को थोड़ी खुशी दे पाएंगे तो हमें अच्छा लगेगा. हम यहां सीरीज जीतने आएं हैं और अभी बहुत कुछ आना बाकी है. ये तो बस शुरुात है.

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे. नेपाल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित पौडेल ने 38, कुशल माल्ला 30 और गुलशन झा ने 22 रनों की पारी खेली थी. वहीं 149 जैसे आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नवीन बिदाईसी ने सबसे ज्यादा 22 रनों की पारी खेली थी. वहीं नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुशल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ