Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में लौटने के लिए तैयार हैं. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग के जरिए प्रतिस्पर्धी मैदान पर वापसी करेंगे. वह करीब 275 दिनों बाद किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते नजर आएंगे. पिछली बार उन्होंने 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जहां वह 8वें स्थान पर रहे थे. टूर्नामेंट के दौरान उन्हें बैक इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने किसी भी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया और लंबे समय से मैदान से बाहर रहे. हालांकि, अब वह चोट से रिकवरी के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.
दोहा डायमंड लीग में फिर दिखेगा नीरज का जलवा
दोहा डायमंड लीग के लिए जारी जैवलिन थ्रो खिलाड़ियों की लिस्ट में नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है. नीरज के लिए दोहा डायमंड लीग खास मायने रखती है. इसी टूर्नामेंट में पिछले साल उन्होंने पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार करते हुए 90.23 मीटर का शानदार थ्रो फेंका था. हरियाणा के 28 वर्षीय नीरज फिलहाल स्विट्जरलैंड के बिएने शहर में अपने फिजियो ईशान मारवाहा और कोच जय चौधरी के साथ 47 दिनों के ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं.
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था, जबकि पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. अब फैंस को उनसे दोहा डायमंड लीग में एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दिख सकते हैं नीरज
इसी बीच, अगले महीने ग्लास्गो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी नीरज चोपड़ा के हिस्सा लेने की संभावना है. कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए घोषित भारतीय एथलेटिक्स टीम में भी नीरज का नाम सशर्त तौर पर शामिल किया गया है. हालांकि, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियमों के अनुसार, उन्हें आधिकारिक रूप से क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 82.61 मीटर का थ्रो दर्ज करना होगा. अगर वह इस प्रतियोगिता में उतरते हैं तो भारत की ओर से जैवलिन थ्रो स्पर्धा में तीन खिलाड़ी भाग लेंगे. रोहित यादव और यशवीर सिंह पहले ही इस इवेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
दोहा में होगी दुनिया के दिग्गजों से टक्कर
दोहा डायमंड लीग में इस बार भी दुनिया के कई बड़े जैवलिन थ्रो खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं. इनमें त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट और श्रीलंका के रूमेश तरंगा पथिरागे जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि, पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे. इसके अलावा, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन और चेक गणराज्य के याकूब वालेश भी खिताब की दौड़ में होंगे. एंडरसन पीटर्स का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.08 मीटर रहा है, जबकि कर्टिस थॉम्पसन और याकूब वालेश क्रमशः 85.33 मीटर और 85.24 मीटर का थ्रो कर चुके हैं.
गौरतलब है कि पिछले साल दोहा में नीरज ने 90.23 मीटर का शानदार थ्रो फेंका था, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो कर बाजी मार ली थी. ऐसे में इस बार नीरज के पास खिताब जीतने के साथ-साथ एक बार फिर 90 मीटर के आंकड़े को पार करने का सुनहरा मौका होगा.
ये भी पढ़ें- इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं दीप्ति शर्मा, नीदरलैंड के खिलाफ बना सकती हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
11 mins agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
17 mins agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
17 mins agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
44 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
56 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines