World Athletics Championships 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। फाइनल में नीरज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अपने पहले थ्रो में नीरज 83.65 मीटर दूर तक ही भाला फेंक पाए थे। फाइनल में उनका प्रदर्शन लगातार खराब होता गया। नीरज फाइनल में 84.03 मीटर तक ही भाला फेंक पाए थे। जिसके चलते वे टॉप-6 में भी अपनी जगह नहीं बना पाए थे। वहीं मैच के बाद नीरज ने अपने खराब प्रदर्शन का कारण भी बताया, जिसके चलते वे एकबार फिर से मेडल जीतने से चूक गे।
खराब प्रदर्शन का नीरज ने बताया कारण
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 फाइनल में मेडल से चूकने के बाद नीरज चोपड़ा ने बताया “मैंने हमेशा कोशिश की है कि कोई बहाना न बनाऊं। असली वजह यह है कि मैं पीठ दर्द के कारण ज्यादा ट्रेनिंग नहीं कर पाया।” दरअसल नीरज चोपड़ा पीठ दर्द के कारण ज्यादा प्रैक्टिस नहीं कर पाए, जिसके चलते उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में महज एक थ्रो से ही फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। हालांकि वैसा प्रदर्शन नीरज का फाइनल में देखने को नहीं मिला।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 से बाहर होने पर निराश दिखे राशिद खान, मैच के बाद दिया बड़ा बयान
फाइनल में ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
फाइनल में नीरज ने पहले थ्रो में 83.65 मीटर दूर तक भाला फेंका था। इसके बाद दूसरे थ्रो में उन्होंने 84.03 मीटर दूर तक भाला फेंका। वहीं तीसरा थ्रो नीरज का फाउल रहा। चौथे थ्रो में नीरज 82.86 मीटर तक ही भाला फेंक पाए थे। वहीं पांचवां और आखिरी थ्रो भी नीरज का फाउल रहा था। दूसरी तरफ पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए। फाइनल में अरशद नदीम महज 82.73 मीटर दूर तक भाला फेंक पाए थे। अरशद भी टॉप-6 में जगह नहीं बना पाए थे।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ट्रिनिडाड टोबैगो के वैलकॉट ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वैलकॉट ने फाइनल में 88.16 मीटर दूर तक भाला फेंका था। इसके अलावा ग्रेनाडा के पीटर्स ने 87.38 मीटर दूर तक भाला फेंककर दूसरा पायदान हासिल किया था। अमेरिका के कर्टिस थॉम्प्सन तीसरे नंबर पर रहे, जिन्होंने 86.67 मीटर दूर तक भाला फेंका था।
ये भी पढ़ें:-Shreyas Iyer फेल, ध्रुव-पडिक्कल ने किया इम्प्रेस, भारतीय बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखे कंगारू गेंदबाज
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines