Asia Cup 2025 से बाहर होने पर निराश दिखे राशिद खान, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

Asia Cup 2025: श्रीलंकाने अफगानिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच को हारने के साथ ही अफगानिस्तान की टीम एशिा कप 2025 से भी बाहर हो गई है। वहीं हार के बाद कप्तान राशिद खान बेहद निराश दिखे।

Rashid Khan Asia Cup 2025

Rashid Khan Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 SL vs AFG: एशिया कप 2025 में श्रीलंका के हाथों हारकर राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो गई है। अफगानिस्तान ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज किया था, लेकिन अगले मैचों में लगातार मिली हार के बाद टीम का सफर सुपर-4 से पहले ही खत्म हो गया। श्रीलंका से मिली हार के बाद कप्तान राशिद खान भी बेहद निराश दिखे, वे चाहते थे कि अफगानिस्तान कम से कम सुपर-4 तक जरूर पहुंचे, लेकिन ऐसा हो न सका।

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले राशिद खान?

श्रीलंका से मिली हार के बाद राशिद खान ने बताया कि “जिस तरह से हमने मैच खत्म किया वो बेहद खास था। 5 छक्के लगाना अविश्वसनीय था। हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की जितनी हमें करनी चाहिए थी। उस पिच पर काफी मुश्किल थी। वो अबू धाबी की आम विकेट नहीं थी। 170-180 के लक्ष्य का पीछा करना संभव था। पिछले मैच में हमारे पास 150 के आसपास के लक्ष्य का पीछा करने का शानदार मौका था।”

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा “टी20 क्रिकेट का यही स्वभाव है। हमने इसके लिए बहुत अच्छी तैयारी की थी। हमने कड़ी मेहनत की थी और कड़ी ट्रेनिंग की थी। हम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। हमने कम से कम यहां अगले दौर में पहुंचने के बारे में तो सोचा था।”

विज्ञापन

मोहम्मद नबी की पारी भी नहीं आई काम

इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। मोहम्मद नबी ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 6 छक्के निकले थे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

कुशल मेंडिस की पारी पड़ी भारी

श्रीलंका की तरफ से इस मैच मे कुशल मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में कुशल मेंडिस ने बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 10 चौके शामिल थे। उनकी इस शानदार पारी के लिए कुशल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ