Neeraj Chopra in Diamond League Finals: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल का टिकट कटा लिया है. वह 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे. नीरज 27 अगस्त को जुरिच डायमंड लीग का हिस्सा नहीं बने. इसके बावजूद भी उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. बता दें कि श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने जुरिच डायमंड लीग में 92.07 मीटर के थ्रो के जरिए खिताब पर कब्जा किया.
नीरज चोपड़ा ने बनाई डायमंड लीग फाइनल में जगह
गुरुवार को हुए जुरिच डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने हिस्सा लिया और वह 92.07 मीटर के थ्रो के साथ नंबर 1 बने थे. उनका रोम डायमंड लीग में फेंके गए 92.62 मीटर के थ्रो के बाद सबसे बेस्ट था. 21 अगस्त को हुए लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया था. दोहा डायमंड लीग में वह चौथे पायदान पर थे. वह 12 अंकों और छठे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए.
कैसे मिलते हैं अंक?
हर डायमंड लीग में टॉप 8 भाला फेंक खिलाड़ियों को अपनी रैंक के हिसाब से अंक मिलते हैं. क्वालीफाई सीरीज के अंत में जो सभी लीगों के अंक मिलाकर टॉप 6 में होता है, उसे डायमंड लीग के फाइनल में जगह मिलती है. नीरज को दोहा डायमंड लीग से 5 अंक और लुसाने डायमंड लीग से 7 अंक मिले, जिसके चलते उनका कुल स्कोर 12 पॉइंट रहा.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: भारत की तैराकी टीम का हुआ ऐलान, एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत को मिला मौका
किन 6 खिलाड़ियों ने बनाई फाइनल में जगह?
- रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) – 39 पॉइंट
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 35 पॉइंट
- केशॉर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) – 23 पॉइंट
- कर्टिस थॉम्पसन (यूनाइटेड स्टेट्स) – 20 पॉइंट
- जूलियस येगो (केन्या) – 13 पॉइंट
- नीरज चोपड़ा (भारत) – 12 पॉइंट
रुमेश पथिरागे का रहा है दबदबा
श्रीलंका के भाला फेंक एथलीट रुमेश पथिरागे का क्वालिफाइंग राउंड में दबदबा रहा है. उन्होंने कुल 5 लीगों में हिस्सा लेते हुए 39 अंक कमाए. रबाट डायमंड लीग में रुमेश 85.97 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर आए थे. इसके अलावा उन्होंने इस साल हुई अन्य चार डायमंड लीग में जीत दर्ज की है. यह चीज दर्शाती है कि पथिरागे इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक भाला फेंक एथलीट हैं. हाल ही में वह कॉमनवेल्थ गेम्स में 89.75 मीटर के शानदार थ्रो के जरिए गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुए थे, वहीं नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था.
ये भी पढ़ें:- ‘वापसी कर रहा हूं’, एशियन गेम्स से पहले लय में लौटे नीरज चोपड़ा, बेस्ट थ्रो के बाद विरोधियों को दी चेतावनी
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
5 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
6 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
6 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
7 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
7 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
8 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines