Neeraj Chopra: इंडियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हाल ही में आयोजित हुए डायमंड लीग का हिस्सा बने थे। उन्होंने टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था। हालांकि अब फाइनल तक का सफर तय करने वाले नीरज ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि वह डायमंड लीग के फाइनल में अपने टूटे हाथ के साथ खेले थे। इस बात का सबूत उन्होंने पूरी दुनिया के साथ शेयर भी किया है।
घायल होते हुए देश के लिए लड़े नीरज
फाइनल में नीरज ग्रेनेडा के एंडरसन से 1 सेंटीमीटर पीछे रहे थे। फाइनल प्रतिस्पर्धा में नीरज को देख लग रहा था कि वह किसी दर्द से जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बाएं हाथ का एक्सरे साझा करते हुए लिखा कि ‘2024 सीजन खत्म होने के साथ ही मैं इस साल सीखी गई हर चीज पर नजर डालता हूं। इस साल सुधार,असफलताएं, मानसिकता और बहुत कुछ देखा। मैं डायमंड लीग के फाइनल से पहले चोटिल हो गया था और एक्सरे से पता चला कि मेरे बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। ये मेरे लिए एक दर्दनाक चुनौती थी। लेकिन अपनी टीम की मदद से मैं फाइनल में भाग लेने में सक्षम था। उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। अब वापसी के लिए तैयार हूं। 2024 ने मुझे बेहतर एथलीट और इंसान बनाया।’
फाइनल में किया शानदार प्रदर्शन
डायमंड लीग में नीरज दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 87.86 मीटर थ्रो किया थाा, जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो कर फाइनल में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं जर्मनी के जूलियनवेबर ने 85.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। पेरिस ओलंपिक में भी नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता था।
ये भी पढ़ें: विराट या रोहित नहीं इस खिलाड़ी को अश्विन ने बताया मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, कहा- पीढ़ियों में एक बार आता है खिलाड़ी
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
6 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
6 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
7 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
7 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
7 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
8 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines