विराट या रोहित नहीं इस खिलाड़ी को अश्विन ने बताया मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, कहा- पीढ़ियों में एक बार आता है खिलाड़ी

Jasprit Bumrah: अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद वर्कलोड मैनेज करने के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। वो बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आते हैं।

ind vs - 2024-09-15T233232.515
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्हें जसप्रीत बुमराह को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बताया है। बुमराह का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वो इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

बुमराह की तारीफ में कही ये बात

आर. अश्विन ने विमल कुमार से बात करते हुए कहा, ‘हम चेन्नई के लोग गेंदबाजों की बहुत सराहना करते हैं। वह 4-5 दिन पहले एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यहां आए थे। हमने उन्हें ग्रैंड ट्रीटमेंट दिया। हम (चेन्नई के लोग) गेंदबाजों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। उनके साथ एक चैंपियन की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए। जसप्रीत बुमराह भारत के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर हैं।

विज्ञापन

“हमें बुमराह का और ज्यादा सम्मान करना चाहिए”

अश्विन ने इस बात को माना कि भारत में गेंदबाजों को उतना सम्मान नहीं मिलता है। लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि बुमराह को पहचान मिली है। उन्होंने कहा, ‘भारत में हमेशा ही बल्लेबाजों का दबदबा रहा है और यह कभी नहीं बदलने वाला है। लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि हम उनकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। उनके जैसा गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार आता है। हमें उनकी सफलता का और ज्यादा जश्न मानना चाहिए।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे बुमराह

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर को पहला टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच में बुमराह एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। वो आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ