Neeraj Chopra Paris Diamond League: पेरिस ओलंपिक्स की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। इस बार भी भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का मेडल पक्का माना जा रहा है। हालांकि हाल ही में उनकी चोट की खबर ने फैंस को झटका दे दिया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह पेरिस डायमंड लीग से बाहर हो गए हैं। वहीं उनके पेरिस ओलंपिक्स में भी खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया था। हालांकि अब गोल्डन बॉय ने खुद इस प्रतियोगिता से बाहर होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग से हटने से इनकार कर कहा- मैंने इवेंट के लिए अपना नाम तक दर्ज नहीं कराया था।
अपना नाम दर्ज ही नहीं कराया
चोपड़ा ने डायमंड लीग के पेरिस स्टेज से हटने की खबरों का खंडन किया। उनका कहना है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया था। चोपड़ा ने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें परेशान कर रही एडक्टर समस्या के कारण उन्होंने पेरिस डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। नीरज ने एक्स पर पोस्ट कर इस पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने लिखा- पेरिस डायमंड लीग इस सीजन में मेरे प्रतियोगिता कैलेंडर का हिस्सा नहीं थी। इसलिए मैंने इससे नाम वापस नहीं लिया है। मैं ओलंपिक खेलों के लिए तैयार होने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें: Video: T20 World Cup 2026 कब-कहां होगा, कितने होंगे मैच? जानें 5 बड़े अपडेट
ओलंपिक पर ध्यान
एथलीट ने कहा कि मेरे इस प्रतियोगिता से हटने का सवाल ही नहीं उठता। नीरज चोपड़ा ने आगे कहा कि फिलहाल वह सिर्फ ओलंपिक पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (IIS) के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रमुख स्पेंसर मैके ने भी अच्छी खबर दी है। मैके के अनुसार, नीरज चोपड़ा अच्छी शारीरिक स्थिति में हैं। वह पेरिस ओलंपिक्स के लिए तैयार हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले स्टार ओलंपियन आईआईएस में रिहैब पर थे। वह एडक्टर समस्या से जूझ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्या मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines