NDRF Save Radha Yadav: गुजरात में इन दिनों बारिश से हालात बेहद खराब है। अभी तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बीच भारतीय महिला क्रिकेटर भी इस आपदा में फंस गई थी लेकिन एनडीआरएफ की टीम ने उनको समय रहते बचा लिया। जिसके बाद महिला क्रिकेटर ने एनडीआरएफ का धन्यवाद भी किया। दरअसल बारिश रुकने के बाद वडोदरा में विश्वामित्री नदी के तटबंध टूटने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी। जिसके चलते महिला क्रिकेट बहुत बुरी स्थिति में फंस गईं थी।
राधा यादव ने किया NDRF का शुक्रिया
दरअसल गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव इस बाढ़ में बुरी स्थिति में फंस गईं थी। राधा यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें काफी मात्रा में बाढ़ का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एनडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को बचाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में राधा यादव ने लिखा कि हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए थे। हमें बचाने के लिए एनडीआरएफ का बहुत-बहुत धन्यवाद।
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा पर 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी LSG? संजीव गोयनका का बड़ा बयान आया सामने
बारिश से बिगड़े गुजरात के हालात
पिछले कई दिनों से गुजरात में जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ भी आ गई है। अभी तक बारिश के चलते गुजरात में 19 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बाढ़ से गुजरात को काफी नुकसान भी पहुंचा है वहीं एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत कार्यों में लगी हुई है।
इरफान पठान ने भी किया ट्वीट
वडोदरा के बिगड़े हालात को लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। इरफान ने वडोदरा के लोगों से अपने-अपने घरों के अंदर रहने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN पहले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव, इन दिग्गजों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines