India vs Bangladesh: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश को 133 रनों से रौंद कर 3-0 से टी-20 सीरीज अपने नाम की। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इससे पहले 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 168 रन जबकि 2018 में आयरलैंड को 143 रनों से मात दी थी। इस मैच में संजू सैमसन को उनके जोरदार शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि हार्दिक पांड्या को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड दिया गया। सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में सीरीज का बेस्ट फील्डर भी घोषित किया गया।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जो धोनी-पंत नहीं कर सके वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 में रचा इतिहास
वॉशिंगटन सुंदर ने जीता अवॉर्ड
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने हार्दिक पांड्या और रियान पराग को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया। फील्डिंग कोच ने उनके नाम की घोषणा की। इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें फील्डिंग कोच ने सबसे पहले हार्दिक की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने मैदान पर काफी एनर्जी दिखाई। दिलीप ने भारतीय टीम में भाईचारे की भी तारीफ की, जहां युवा मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से जोरदार सपोर्ट मिला। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीरीज के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की।
मैंने हमेशा अपना 100 पर्सेंट दिया है- सुंदर
सीरीज के बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद सुंदर ने कहा कि उन्होंने हमेशा मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया है। वो बोले, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह अद्भुत लगता है। मैं जब भी मैदान पर होता हूं तो अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। हर कोई मैदान पर योगदान दे सकता है, चाहे स्थिति कैसी भी हो। इसके अवॉर्ड के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। टी दिलीप सर और पूरे सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद।’ सुंदर ने इस सीरीज में तीन विकेट अपने नाम किए, जहां उनका इकॉनमी रेट 5 रन का रहा। सीरीज में 150 रन बनाकर सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जबकि 5 विकेट के साथ वरुन चक्रवर्ती के नाम सबसे ज्यादा 5 विकेट रहे।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
18 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
48 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
53 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines