SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 17 जून से खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। नजमुल हुसैन शांतो ने दोनों पारी में शतक जड़कर श्रीलंका के खिलाफ धागा खोल दिया। नजमुल हुसैन की पारी अब चर्चा में आ चुकी है। शांतो एक टेस्ट मैच शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा आज तक किसी भी बांग्लादेशी कप्तान ने नहीं किया था।

नजमुल हुसैन शांतो ने मचाया हाहाकार

नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में 279 गेंदों में 148 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके 1 छक्का अपने नाम किया था। वहीं अब दूसरी पारी में नजमुल ने भी धागा खोल दिया। वह, 199 गेंदों में 125 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक वह 9 चौके और 3 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। शांतो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए दोनों ही पारियों में शतक लगाकर हाहाकार मचा दिया।

ड्रॉ होने की कगार पर मैच

21 जून यानी आज मैच का पांचवां दिन है। पहली पारी में बांग्लादेश ने 153.4 ओवर में 495 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 131.2 ओवर में 485 रन बनाए थे। वहीं अब बांग्लादेश दूसरी पारी में 87 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। बांग्ला टाइगर्स के पास 295 रनों की बढ़त है। मैच का हाल देखकर ऐसा लग रहा है कि नतीजा निकल पाना मुश्किल हैं। मैच ड्रॉ की ओर जा रहा है।