National Sports Day: भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती भी होती है। वहीं आज भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी खेल दिवस को लेकर यूजर तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर ने टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की वीडियो को शेयर किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और भारतीय हॉकी टीम ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खास पोस्टर शेयर किए हैं।
RCB और फुटबॉल टीम का खास पोस्टर
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक खास पोस्टर शेयर किया है। जिसमें मेजर ध्यानचंद से लेकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ-साथ अलग-अलग खेलों के एथलीट दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा फुटबॉल टीम ने भी एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- 7 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी पर इस दिग्गज खिलाड़ी की नजर, जड़ चुका है तिहरा शतक
ICC के नए चेयरमैन जय शाह ने दी शुभकामनाएं
आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि “इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं हमारे एथलीटों, कोचों और उन सभी लोगों की हार्दिक सराहना करता हूं जिन्होंने अपना जीवन खेलों के लिए समर्पित कर दिया है। जैसा कि हम मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनकी विरासत का सम्मान करते हैं, आइए हम भारत को वैश्विक खेल मंच पर एक महाशक्ति बनाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें।”
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा पर 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी LSG? संजीव गोयनका का बड़ा बयान आया सामने
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
18 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
21 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
36 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
45 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines