IND vs SL: ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

IND vs SL: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट मैच में बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की है. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पंत टेस्ट फॉर्मेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

Rishabh Pant

Pic Credit- ANI

IND vs SL: श्रीलंका दौरा जब शुरू हुआ तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के ऊपर सवाल उठ रहे थे. जिसका जवाब उन्होंने गॉल टेस्ट मैच में दे दिया है. पंत ने दूसरी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही टीम इंडिया बड़ा लीड बना सकी है. दूसरी पारी के दौरान पंत ने 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा वर्ल्ड में ऐसा करने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

गॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 2 छक्के जड़कर टेस्ट क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. पंत पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 100 छक्के जड़े हैं. उनके अलावा वर्ल्ड में ऐसा करने वाले सिर्फ 3 ही बल्लेबाज हैं. जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स, न्यूजीलैंड के दिग्गज ब्रैंडन मैकुलम और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट का नाम शामिल है.

विज्ञापन

पंत सबसे तेज 100 टेस्ट छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऋषभ पंत ने सिर्फ 4918 गेंदों में ये कारनामा किया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम था. उन्होंने 100 टेस्ट छक्के 6578 गेंदों में जड़े थे. छक्कों के मामले में फिलहाल कोई भी भारतीय पंत के आस-पास नहीं है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद वीरेंद्र सहवाग के नाम 91 छक्के हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बीच श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कन्कशन के कारण दिनेश चांदीमल हुए मैच से बाहर

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ चला ऋषभ पंत का बल्ला 

पहली पारी में ऋषभ पंत सेट हो गए थे. ऐसे समय में उन्होंने 39 रनों पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया था. जिसके कारण वो अपने आप से बहुत निराश थे. हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी. पंत मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने आए. जिसके बाद पंत ने 69 गेंदों में ही 66 रन बना डाले. जिसके कारण ही टीम इंडिया चौथी पारी में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया है. पंत हालांकि खराब शॉट खेलने के कारण दूसरी पारी में शतक जड़ने से चूक गए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ