लाइव मैच में झाड़ियों में गेंद ढूंढने घुस गए नाथन लियोन, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह झाड़ियों में गेंद को ढूंढते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Nathan Liyon

Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड सीरीज का आयोजन हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में एक मुकाबला 8 अक्टूबर से न्यू साउथ वेल्स और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मैच के दौरान नाथन लियोन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक गेंद को ढूंढने के लिए झाड़ियों में घुस गए।

विज्ञापन

नाथन लियोन का वीडियो वायरल

इस मैच में नाथन लियोन की एक गेंद पर विरोधी टीम के बल्लेबाज ने एक दनदनाता शॉट मारा। गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। इस दौरान लियोन गेंद को ढूंढने के लिए झाड़ियों में घुस गए। गेंद को ढूंढने में नाथन लियोन के साथी खिलाड़ी भी उनकी मदद को आगे आए। इसके बाद ग्राउंड के कुछ स्टाफ भी लियोन के साथ शामिल हो गए। हालांकि आखिरकार गेंद को ढूंढ निकाला गया।

विज्ञापन

अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। फैंस को नाथन लियोन की हरकत देख गली क्रिकेट की याद भी आ गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

विज्ञापन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयारी में नाथन लियोन

आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की मजेबानी ऑस्ट्रेलिया में होनी है। पांच मैच की इस टेस्ट सीरीज में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर नजरें होने वाली हैं। उनमें नाथन लियोन का भी नाम शामिल है। लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया के 7वें गेंदबाज भी हैं।

विज्ञापन

शानदार करियर के मालिक

37 साल के लियोन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 129 टेस्ट मैच में 530 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 29 वनडे मैच में 29 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 2 टी-20 मैच में भी उन्होंने 1 विकेट हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में खेला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ