Naseem Shah Kubra Khan: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। नसीम ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने नाबाद 10 रन का योगदान दिया। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। नसीम पाकिस्तान की हार के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए थे। उन्हें देख क्रिकेटप्रेमी भावुक हो गए थे। अब पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं रखती थीं, लेकिन एक शख्स ने उनका इंटरेस्ट बढ़ा दिया।
नसीम शाह की वजह से देखने लगीं क्रिकेट
पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस कुब्रा खान ने हाल ही में जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह उन्हें क्रिकेट देखने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह नसीम की गेंदबाजी की वजह से ही क्रिकेट देखने लगी हैं। कुब्रा ने कहा कि नसीम बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में जिस तरह से भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया, वह काबिले-तारीफ है। कुब्रा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान की टीम को बेहतर प्रदर्शन के बावजूद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
कई एक्ट्रेस से जुड़ चुका है नाम
आपको बता दें कि नसीम शाह को पहले भी कई एक्ट्रेस सपोर्ट कर चुकी हैं। इनमें भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम शामिल है। उर्वशी ने नसीम शाह को लेकर कुछ इंस्टग्राम पोस्ट किए थे। वहीं एक दूसरी भारतीय अभिनेत्री सोनम बाजवा भी उनकी फैन होती नजर आ रही हैं। सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में नसीम शाह कुछ बच्चों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर सोनम ने लिखा- बहुत ही सुन्दर और प्यारा। फिलहाल नसीम शाह किसी के साथ रिलेशन में नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: ENG vs OMAN: जीत गए तो भी आसान नहीं होगी इंग्लैंड की राह, ओमान तय करेगा चैंपियन की किस्मत
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम पर आफत! क्या बचाएगा कुदरत का निजाम?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी बाहर नहीं हुई न्यूजीलैंड, सुपर-8 में इस तरह करेगी क्वालीफाई
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
16 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
35 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines