IND vs WI, Naman Dhir: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला गया टी20 सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. हालांकि, बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. नमन ने महज 6 गेंदों पर नाबाद 24 रनों की तूफानी पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 400 का रहा. इसी के साथ उन्होंने युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का महारिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में नमन धीर भारतीय पारी के 7वें ओवर में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे. नमन ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और महज 6 गेंदों में एक चौके और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से 24 रन ठोक दिए. इस दौरान उनक स्ट्राइक रेट 400 का रहा. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में कम से कम 5 गेंदें खेलकर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज ऑराउंडर युवराज सिंह को का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में 362.50 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे. युवराज के अलावा, दिनेश कार्तिक ने भी 2018 निदाहास ट्रॉफी फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 362.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों पर 29 रन बनाए थे.
टी20 सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन
26 वर्षीय नमन धीर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 5 मैचों में कुल 38 रन बनाए और 5 विकेट अपने नाम किए. नमन ने इसी साल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने नमन ने भारत के लिए अब तक 3 वनडे और 5 टी20I मैच खेल चुके हैं. उनके नाम वनडे में 30 रन और टी20 में 38 रन दर्ज हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने कुल 6 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- ईशान किशन तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में एक साल में ठोके सबसे ज्यादा बाउंड्री
बारिश ने बिगाड़ा भारत का खेल
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया 5वां टी20 मुकाबला बारिश के कारण 9-9 ओवर का कर दिया गया था. टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (30) और नमन धीर की पारियों के दम पर 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 बना लिए थे. लेकिन उसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को रद्द कर दिया गया. इस तरह सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहा. इसी के साथ भारत का घरेलू मैदान पर लगातार 12 बाइलेटरल सीरीज जीतने का 4 साल पुराना सिलसिला रुक गया.
ये भी पढ़ें- ‘हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद करो…’ सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को दी बड़ी सलाह
संबंधित खबरें
'हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद करो…' गावस्कर का बड़ा बयान
58 mins agoअय्यर या संजू नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को मिला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
1 hr agoईशान किशन तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoIPL ऑक्शन की बदल जाएगी तारीख? IND vs SL वनडे मैच के कारण फंसा पेंच
1 hr agoT20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सम्मान, देखें VIDEO
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले फ्लॉप हुए शुभमन गिल, रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर OUT
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिली जगह, अब बंगाल की टीम से भी बाहर हुए शमी
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ ये 2 भारतीय खिलाड़ी ही खेलेंगे तीनों सीरीज
3 hrs ago2 सीरीज हार, 1 ड्रॉ... अय्यर की कप्तानी में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टी20I क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines