हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुस्तफिजुर रहमान ने दिखाया बड़ा दिल, KKR के खिलाफ एक्शन लेने से किया इनकार 

Mustafizur Rahman and KKR: बांग्लादेश और भारत के बीच खराब होते रिश्ते के कारण ही आईपीएल 2026 से बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बाहर करने को कहा था. जिसके कारण ही कोलकाता की टीम ने रहमान को आईपीएल 2026 से पहले ही रिलीज कर दिया. जिसके बाद अब रहमान ने बड़ा दिल दिखाया है. उन्होंने केकेआर के खिलाफ एक्शन लेने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
mustafizur rahman and kkr

Mustafizur Rahman and KKR: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के बीच खराब रिश्ते मुस्तफिजुर रहमान की वजह से हुए हैं. बीसीसीआई के कहने पर ही मुस्तफिजुर रहमान को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था. आईपीएल 2026 के लिए केकेआर की टीम ने ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. रहमान के पास केकेआर के खिलाफ एक्शन लेने का मौका था, लेकिन उन्होंने अब अपना बड़ा दिल दिखाया है. 

मुस्तफिजुर रहमान ने केकेआर पर नहीं लिया एक्शन 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी अपने ही बोर्ड के खिलाफ बगावत करके प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे. जहां पर क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश के प्रेसिडेंट मोहम्मद मिथुन ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने सीडब्ल्यूएबी को ऑफर दिया कि वो अगर चाहे तो कोलकाता नाइट राइडर्स पर एक्शन लिया जा सकता है. हालांकि मुस्तफिजुर रहमान ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया. उन्होंने साफ कर दिया कि वो कोलकाता नाइट राइडर्स के ऊपर कोई एक्शन नहीं लेना चाहते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर अब रहमान की बहुत ज्यादा तारीफ हो रही है. 

ये भी पढ़ें: खिलाड़ियों की बगावत के बाद BCB ने लिया बड़ा फैसला, नजमुल इस्लाम को पद से हटाया 

विज्ञापन

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भी हुआ विवाद 

रहमान के कारण शुरू हुई विवाद ने अलग ही रूप ले लिया है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में खेलने से इनकार कर दिया है. ऐसे में अब आईसीसी उन्हें भारत में खेलने के लिए ही मना रही हैं. बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर कर रही है. ऐसे में अगर बीसीबी अपनी टीम भारत नहीं भेजती, तो आईसीसी की समस्या बढ़ जाएगी. हालांकि आईसीसी ने अभी बोर्ड को सोचने का एक और मौका दिया है. आईसीसी भी अब टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज दिखेंगे लाचार, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola