खिलाड़ियों की बगावत के बाद BCB ने लिया बड़ा फैसला, नजमुल इस्लाम को पद से हटाया 

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम ने अपने ही खिलाड़ियों को लेकर विवादित बयान देते हुए नजर आए. जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी उनके खिलाफ हो गए हैं. अब बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने बगावत पर उतरते हुए टी20 लीग में भी खेलने से इनकार कर दिया. जिस पर एक्शन लेते हुए बोर्ड ने डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम को पद से ही हटा दिया है.

Bangladesh Cricket Board vs Players

Bangladesh Cricket Board vs Players

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब खिलाड़ियों के सामने झुकना पड़ा है. बोर्ड के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ विवादित बयान दिया था. जिसके बाद से ही खिलाड़ियों ने बॉयकॉट करने की धमकी दी थी. सभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोर्ड को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. जिस पर अब बोर्ड ने बड़ा एक्शन लेते हुए डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम को पद से हटा दिया है.

विज्ञापन

खिलाड़ियों की मांग पर बीसीबी ने लिया एक्शन 

बीसीबी डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम के विवादित बयान से आहत होकर खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग का ही बॉयकॉट कर दिया था. जिससे परेशान होकर बोर्ड ने अब बड़ा एक्शन लिया है. प्रेस रिलीज में बोर्ड ने कहा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यह बताना चाहता है कि हाल के डेवलपमेंट्स के रिव्यू के बाद और ऑर्गनाइजेशन के सबसे अच्छे हित में BCB प्रेसिडेंट ने मिस्टर नजमुल इस्लाम को तुरंत फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों से हटाने का फैसला किया है. यह फैसला BCB कॉन्स्टिट्यूशन के आर्टिकल 31 के तहत BCB प्रेसिडेंट को मिले अधिकार के अनुसार लिया गया है और इसका मकसद बोर्ड के मामलों का लगातार आसान और असरदार कामकाज पक्का करना है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया बीपीएल का बॉयकॉट, मैच से पहले स्टेडियम नहीं पहुंचे खिलाड़ी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट को मिली और पॉवर 

इसके साथ ही प्रेस रिलीज में उन्होंने साफ कर दिया है कि नए चेयरमैन के आने तक किसे ये पावर मिलेगी. बोर्ड ने प्रेस रिलीज में लिखा, ‘अगली सूचना तक, BCB प्रेसिडेंट फाइनेंस कमिटी के एक्टिंग चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. BCB फिर से कहता है कि क्रिकेटरों का हित उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी खिलाड़ियों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इस संबंध में, BCB को उम्मीद है कि सभी क्रिकेटर खेल के लिए इस मुश्किल समय में बांग्लादेश क्रिकेट की बेहतरी के लिए प्रोफेशनलिज्म और समर्पण के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड दिखाते रहेंगे और BPL में लगातार हिस्सा लेने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ