IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को एक और बड़ा झटका, KKR नहीं देगी एक भी पैसा!

Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ की मोटी कीमत पर खरीदा था. लेकिन अब उन्हें बिना कोई गलती के बाहर कर दिया गया है. इसके बावजूद मुस्तफिजुर को एक भी पैसा नहीं मुआवजा नहीं मिलेगा. यहां जानिए क्यों?

Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया है. केकेआर ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए उन्हें 9.2 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था, लेकिन अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन

वहीं, IPL से बाहर होने के बाद अब मुस्तफिजुर को एक और बड़ा झटका लगा है. आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने में भले ही मुस्तफिजुर की कोई गलती नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्हें केकेआर की ओर से एक भी पैसा नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान को नहीं मिली फूटी कौड़ी!

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद के बाद बीसीसीआई ने उन्हें लीग से बाहर करने का फैसला किया. हालांकि, मुस्तफिजुर को इसका किसी भी तरह का मुआवजा मिलने की संभावना न के बराबर है.

मुस्तफिजुर ने खुद अपनी मर्जी से आईपीएल से नाम वापस नहीं लिया था और न ही उन्होंने ऐसा कोई गलत काम किया जिसकी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया गया हो. इसके बावजूद हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें केकेआर की ओर से फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

मुस्तफिजुर को क्यों नहीं मिलेगा मुआवजा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, IPL से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, “आईपीएल के सभी खिलाड़ियों की सैलरी का बीमा होता है. इंटरनेशनल खिलाड़ियों के मामले में, अगर वो कैंप में शामिल होने के बाद या टूर्नामेंट के दौरान घायल हो जाते हैं, तो आमतौर पर फ्रेंचाइजी भुगतान करती है.”

सूत्र ने आगे कहा, “आमतौर पर अगर कोई खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होता है और उसका कॉन्ट्रैक्ट इंश्योर्ड होता है, तो उसे करीब 50% तक रकम मिल जाती है.” हालांकि, मुस्तफिजुर का मामला बीमा के सामान्य नियमों के अंडर नहीं आता है, क्योंकि उन्हें चोट या लीग में हिस्सा लेने से संबंधित किसी क्रिकेट संबंधी कारण से टीम से नहीं निकाला गया था, इसलिए केकेआर उन्हें किसी भी तरह का पैसे का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में मणिपुर को हराकर बिहार ने खिताब किया अपने नाम 

BCB ने मुस्तफिजुर का NOC किया रद्द

बीसीसीआई के फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी मुस्तफिजुर का आईपीएल में खेलने के लिए दिया नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) वापस ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर खिलाड़ी इसका विरोध भी करता है, तो केकेआर के पास भुगतान न करने का मजबूत आधार है. सूत्रों ने साफ कहा कि NOC वापस लेने के बाद KKR पर कोई भुगतान करने की मजबूरी नहीं बनती.

वहीं, बीसीबी ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल के टेलीकास्ट पर बैन लगा दिया है. इसके अलावा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उनके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ