वैभव सूर्यवंशी की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में मणिपुर को हराकर बिहार ने खिताब किया अपने नाम 

Vijay Hazare Trophy Plate 2025-26: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में बिहार के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट 2025-26 में बिहार के लिए 2 मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन किया. जिसके दम पर टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल मुकाबले में बिहार की टीम ने मणिपुर को 6 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया है.

vaibhav suryavanshi with bihar team

vaibhav suryavanshi with bihar team

Vijay Hazare Trophy Plate 2025-26: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे हैं. जिसके कारण ही बिहार की टीम विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में बिना सूर्यवंशी के ही खेलने उतरी. जहां पर मणिपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए. जवाब में बिहार की टीम ने 31.2 ओवर में ही 170 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ बिहार की टीम चैंपियन भी बन गई. 

विज्ञापन

बिहार के लिए शब्बीर खान ने किया कमाल 

सकीबुल गनी ने टॉस जीतने के बाद मणिपुर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. सलामी बल्लेबाज उलेन्याई ख्वैराकपाम ने 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा फेइरोइजम जोटिन ने भी 51 रनों की अहम पारी खेली. मणिपुर के 4 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. किशन थोकचोम ने अंत में 17 रन बनाए. जिसके कारण ही मणिपुर की टीम 47.5 ओवरों में सिर्फ 169 रनों पर ही सिमट गई. बिहार के लिए शब्बीर खान ने 8 ओवरों में 30 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा हिमांशु तिवारी ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन

6 विकेट से जीतकर चैंपियन बनी बिहार 

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम के लिए मंगल महरूर ने 37 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पीयूष सिंह ने 21 रन जोड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष लोकारुका ने 72 गेंदों में 11 चौके की मदद से 75 रनों की पारी खेली. कप्तान सकीबुल गनी ने 13 रन बनाए. आकाश राज ने नाबाद 20 रन तो वहीं बिपिन सौरभ ने नाबाद 8 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम 6 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत गई. विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट 2025-26 का खिताब जीतने के कारण अब बिहार की टीम एलीट टीमों में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ