WI vs BAN: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से होने वाला है। हालांकि इससे पहले बांग्लागेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) अहम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज को चोट लग गई थी।
मुश्फिकुर रहीम अहम सीरीज से बाहर
बांग्लादेश फिलहाल यूएई में तीन मैच की वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है। इस सीरीज में मुश्फिकुर रहीम भी हिस्सा ले रहे थे। लेकिन वह चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए थे। लेकिन अब उनकी चोट अधिक गंभीर है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मै 22 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाना है।
बांग्लादेश को मिली थी भारत से शिकस्त
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी। हालांकि इस सीरीज में बांग्लादेश को 0-2 से सामना करना पड़ा था। इसके बाद बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
ऐसा रहा है करियर
बांग्लादेश के लिए अब तक मुश्फिकुर रहीम ने 94 टेस्ट मैच में 6007 रन बनाए है। इसके अलावा 272 वनडे मैच में उन्होंने 36.65 की औसत के साथ 7793 रन बनाए हैं। वहीं 102 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 19.48 की औसत के साथ 1500 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिहाज से मुश्फिकुर रहीम अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनका अहम टेस्ट सीरीज से बाहर होना बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- इस दिग्गज को पाकिस्तान बनाएगा अपना हेड कोच! संभालने वाला है तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines