हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रोड एक्सीडेंट में घायल हुआ भारतीय क्रिकेटर, नहीं खेल पाएगा ये बड़ा मैच

Musheer Khan Accident: मुंबई के टैलेंटेड युवा बल्लेबाज मुशीर खान एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। यह हादसा तब हुआ जब वो अपने पिता के साथ ईरानी ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए कानपुर से लखनऊ जा रहे थे।

विज्ञापन
musheer khan sarfaraz khan

Musheer Khan accident: मुंबई के प्रतिभाशाली बल्लेबाज मुशीर खान उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। पता चला है कि यह घटना तब घटी जब मुशीर अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ ईरानी कप मुकाबले के लिए कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। इस एक्सीडेंट में उनके गले में फ्रैक्चर आया है। मुशीर का घायल होना मुंबई के लिए भी झटका है, क्योंकि अब 19 साल का यह बल्लेबाज एक से पांच अक्टूबर तक लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मैच में नहीं खेल पाएगा।

मुशीर मुंबई टीम के साथ लखनऊ नहीं गए, बल्कि अपने पिता के साथ अपने गृहनगर आजमगढ़ से जा रहे थे। यह दुर्घटना लखनऊ जाते समय हुई, जहां वह ईरानी कप से पहले टीम में शामिल होने वाले थे। मुशीर की चोट की गंभीरता के बारे में अधिक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन यह कंफर्म हो गया है कि वह पूरे ईरानी कप मैच में नहीं खेल पाएंगे।

यह भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर में आज भी बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा, जानें कैसा है मौसम

मुंबई के लिए बड़ा झटका

मुशीर का ना होना मुंबई टीम के लिए एक बड़ा झटका है, जो शेष भारत की मजबूत टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिभा पर भरोसा कर रही थी। मुशीर पिछले सीजन से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी में अपने डेब्यू के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं, जहां उन्होंने भारत ए के खिलाफ 181 रन की शानदार पारी खेली थी।

मुशीर ने सिर्फ 19 साल की उम्र में मनवाया लोहा

उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में सीनियर भारतीय टीम के साथ भारत ए के आगामी दौरे के लिए चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि महज 19 साल की उम्र में मुशीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महत्वपूर्ण मैचों में रन बनाने और दबाव झेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में से एक के रूप में चिह्नित किया है।

यह भी पढ़ें: Video: ‘हेड कोच गैरी कर्स्टन से जल्द ही छीन जाएगा उनका पद’, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने किया बड़ा दावा

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें