IPL 2024 MI vs GT: आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस और शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसे देख सोशल मीडिया फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या का रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ अभी तक सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
https://twitter.com/JaatMehak/status/1771945795756970453
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RR की जीत से CSK को लगा झटका, गुजरात की जीत ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
इस वायरल वीडियो में क्या हुआ
इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जब शुभमन गिल की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई, तो ऐसा लगा कि हार्दिक पांड्या का फैसला सही साबित हुआ है। इसी दौरान जब हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करा रहे थे, तब रोहित, हार्दिक और बुमराह के बीच का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि मुंबई की टीम में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है। खिलाड़ियों का एक साथ खेलना सिर्फ मजबूरी है। बता दें कि हार्दिक जब गेंदबाजी करने के लिए आए थे, इस दौरान रोहित और बुमराह हार्दिक को कुछ समझा रहे थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: Fantasy 11 में ये खिलाड़ी कर सकते हैं मालामाल, देंगे अच्छे प्वाइंट्स
‘हार्दिक ने रोहित-बुमराह की बात को इग्नोर’
हार्दिक पांड्या का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा था कि वह किसी की भी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। हार्दिक दोनों दिग्गजों की बात इग्नोर करके वहां से चले गए। इसके बाद भी बुमराह और रोहित शर्मा हार्दिक की ओर इशारा करके नाराजगी जता रहे थे। इस वीडियो में देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की बात से सहमत नहीं हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: हार्दिक को आया कप्तानी का घमंड! बीच मैच रोहित शर्मा को किया इशारा; फैंस नाखुश
हार्दिक को नहीं चाहिए दिग्गजों की टिप्स
रोहित जिन्होंने अपनी टीम को 5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है, हार्दिक उनकी ही बात मानने से इनकार कर रहे हैं। बुमराह जो दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं, लेकिन हार्दिक उनकी भी टिप्स नहीं लेना चाह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसको लेकर दावा कर रहे हैं कि तीनों के बीच अभी भी अनबन खत्म नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: इमाद वसीम के बाद एक और पाकिस्तानी प्लेयर का यूटर्न, संन्यास लिया वापस
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines