Gujarat Titans vs Mumbai Indians: पांच बार की विजेता मुबई इंडियंस अपने छठे खिताब की तलाश में आईपीएल 2025 में भाग ले रही है। हालांकि टीम को पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से मात खानी पड़ी। मुंबई सीजन का दूसरा मैच 29 मार्च को गुजरात के खिलाफ खेलेगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की ओर से इस मैच में धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं गुजरात के खिलाफ कैसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में रोहित शर्मा मोर्चा संभाल सकते हैं। हालांकि पिछले मैच में रोहित का खाता तक नहीं खुला था। लेकिन सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनके पास कई मैच का पासा पलटने का अनुभव है। उनका साथ रियान रिकेल्टन दे सकते हैं। हालांकि रिकेल्टन भी पिछले मैच में फ्लॉप हुए थे। उनके बल्ले से केवल 7 गेंदों में 13 रन निकले थे।
मध्यक्रम में होने वाली है धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री
नंबर 3 पर विल जैक्स को मौका दिया जा सकता है। वहीं चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। सूर्या भी पिछले मैच में फ्लॉप हुए थे। उन्होंने 26 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में मुंबई इंडियंस के नियामित कप्तान हार्दिक पांड्या की एंट्री होने वाली है, जो सीएसके के खिलाफ पिछले मैच बैन की वजह से नहीं खेल पाए थे। हार्दिक गुजरात के खिलाफ कप्तानी करेंगे साथ ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उनके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और मिचेल सेंटनर मोर्चा संभाल सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
बॉलिंग डिपार्टमेंट में मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। उनके अलावा सत्यनारायण राजू भी अहम भूमिका में हो सकते हैं। इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर विग्नेश पुथुर को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में सीएसके के खिलाफ 3 विकेट झटके थे।
जीटी के खिलाफ एमआई की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।
ये भी पढ़ें:- SRH vs LSG: जीत के बाद शार्दुल ठाकुर ने खोला राज, क्या था सनराइजर्स के खिलाफ प्लान?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines