हार्दिक पांड्या की जगह रोहित या सूर्यकुमार नहीं, इस दिग्गज को बनाओ MI का कप्तान, पूर्व क्रिकेटर ने दी खास सलाह
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं और उन्हें कप्तानी पद से हटाने की मांग की जा रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने MI को कप्तानी में बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह को नया कप्तान बनाने की सलाह दी है.
Mumbai Indians, Hardik Pandya: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम इस सीजन अब तक 11 मैचों में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हार्दिक की कप्तानी में MI की टीम पिछले 3 सीजन में सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में पहुंच सकी.
मुंबई की इस खराब स्तिथि के लिए हार्दिक की कप्तानी की खूब अलोचना हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हार्दिक को कप्तानी से हटा देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने MI के नए कप्तान के लिए नाम भी बताया है.
हार्दिक को हटाओ और बुमराह को बनाओ कप्तान
मुंबई इंडियंस के इस दुर्गति को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने स्टारस्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि, MI को अब हार्दिक पांड्या से आगे सोचने की जरूरत है और फ्रेंचाइजी को जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्तानी करने का मौका देना चाहिए. मांजरेकर ने कहा, "मैं बुमराह को MI के कप्तान के रूप में देखना चाहता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि खेल को जितना वह समझते हैं, उतना बहुत कम लोग समझते हैं."
उन्होंने आगे बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि, "वह सिर्फ अपनी गेंदबाजी एक्शन से खास नहीं है, बल्कि अंदाजा लगाने, बल्लेबाज को पढ़ने, सिचुएशन को समझने और पिचों को समझने के बारे में भी है. मैं बस थोड़ा निराश हूं कि वह इंग्लैंड में कप्तान बनने में इंटरेस्टेड नहीं लग रहा है. जब शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था, तब उसने कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उम्मीद है, कम से कम IPL में, उसे वह मौका मिलना चाहिए.”
आशीष नेहरा को भी करना चाहिए था साइन
मांजरेकर ने आगे मुंबई इंडियंस के उस फैसले पर भी सवाल उठाया, जब टीम ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर वापस शामिल किया था, तब आशीष नेहरा को भी साइन करना चाहिए था. उनका कहना था कि गुजरात टाइटंस में हार्दिक की सफलता के पीछे कोच आशीष नेहरा की भी बड़ी भूमिका थी. उन्होंने कहा, "अगर हार्दिक मुंबई आने वाले थे, तो उनके साथ आशीष नेहरा को भी लाना चाहिए था. यह एक पैकेज डील जैसा होना चाहिए था."
हार्दिक पांड्या को 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी और लेकिन सीजन बाद ही उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. इस सीजन उनकी अगुआई में मुंबई ने आठ मुकाबले खेले, जिनमें टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली. खराब प्रदर्शन के चलते अब उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है.
वहीं, सूर्यकुमार की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीन मैच खेले और दो में जीत दर्ज की. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले सीजन टीम मैनेजमेंट कप्तानी में बदलाव पर विचार कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक की जगह जसप्रीत बुमराह या सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जा सकती है.
Mumbai Indians, Hardik Pandya: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम इस सीजन अब तक 11 मैचों में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हार्दिक की कप्तानी में MI की टीम पिछले 3 सीजन में सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में पहुंच सकी.
मुंबई की इस खराब स्तिथि के लिए हार्दिक की कप्तानी की खूब अलोचना हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हार्दिक को कप्तानी से हटा देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने MI के नए कप्तान के लिए नाम भी बताया है.
---विज्ञापन---
हार्दिक को हटाओ और बुमराह को बनाओ कप्तान
मुंबई इंडियंस के इस दुर्गति को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने स्टारस्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि, MI को अब हार्दिक पांड्या से आगे सोचने की जरूरत है और फ्रेंचाइजी को जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्तानी करने का मौका देना चाहिए. मांजरेकर ने कहा, “मैं बुमराह को MI के कप्तान के रूप में देखना चाहता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि खेल को जितना वह समझते हैं, उतना बहुत कम लोग समझते हैं.”
उन्होंने आगे बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि, “वह सिर्फ अपनी गेंदबाजी एक्शन से खास नहीं है, बल्कि अंदाजा लगाने, बल्लेबाज को पढ़ने, सिचुएशन को समझने और पिचों को समझने के बारे में भी है. मैं बस थोड़ा निराश हूं कि वह इंग्लैंड में कप्तान बनने में इंटरेस्टेड नहीं लग रहा है. जब शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था, तब उसने कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उम्मीद है, कम से कम IPL में, उसे वह मौका मिलना चाहिए.”
---विज्ञापन---
आशीष नेहरा को भी करना चाहिए था साइन
मांजरेकर ने आगे मुंबई इंडियंस के उस फैसले पर भी सवाल उठाया, जब टीम ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर वापस शामिल किया था, तब आशीष नेहरा को भी साइन करना चाहिए था. उनका कहना था कि गुजरात टाइटंस में हार्दिक की सफलता के पीछे कोच आशीष नेहरा की भी बड़ी भूमिका थी. उन्होंने कहा, “अगर हार्दिक मुंबई आने वाले थे, तो उनके साथ आशीष नेहरा को भी लाना चाहिए था. यह एक पैकेज डील जैसा होना चाहिए था.”
🚨 SANJAY MANJREKAR WANTS HARDIK TO GET SACKED & BACKS BUMRAH TO LEAD MI 🚨
Manjrekar 🗣️ –
“I think MI might have to look beyond Hardik. Yeah, because that move certainly hasn't worked. It's not fair to Hardik as well. It's like a package deal. You know, if Hardik was going to… pic.twitter.com/0tgAZX3mC6
हार्दिक पांड्या को 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी और लेकिन सीजन बाद ही उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. इस सीजन उनकी अगुआई में मुंबई ने आठ मुकाबले खेले, जिनमें टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली. खराब प्रदर्शन के चलते अब उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है.
---विज्ञापन---
वहीं, सूर्यकुमार की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीन मैच खेले और दो में जीत दर्ज की. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले सीजन टीम मैनेजमेंट कप्तानी में बदलाव पर विचार कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक की जगह जसप्रीत बुमराह या सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जा सकती है.
हिंदी न्यूज़/खेल/हार्दिक पांड्या की जगह रोहित या सूर्यकुमार नहीं, इस दिग्गज को बनाओ MI का कप्तान, पूर्व क्रिकेटर ने दी खास सलाह
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.